7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय को सरकार बनाने का न्योता देने की मांग, राज्यपाल की भूमिका पर सवाल, क्या TVK को मिलेगा मौका

VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने राज्यपाल से मांग की है कि TVK प्रमुख विजय को सरकार बनाने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते TVK को विधानसभा में बहुमत साबित करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

2 min read
Google source verification

चेन्नई

image

Ankit Sai

May 07, 2026

Thalapathy Vijay

TVK प्रमुख थलापति विजय (Photo- IANS)

TVK Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मांग की है कि TVK प्रमुख थलापति विजय को सरकार बनाने का मौका दिया जाए और उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने की अनुमति मिले। उन्होंने BJP पर राज्य की राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया और कहा कि TVK सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए उसे मौका मिलना चाहिए। CPI और CPI(M) ने भी राज्यपाल से संविधान के अनुसार कार्रवाई करने की अपील की है।

राज्यपाल और BJP पर लगाया आरोप

थिरुमावलवन ने क्षेत्रीय मीडिया से बातचीत में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा, अब अमित शाह और मोदी तमिलनाडु की राजनीति में दखल दे रहे हैं, भ्रम पैदा कर रहे हैं। लोगों ने TVK को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर चुना है। इसलिए, उसे सत्ता संभालने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा जब उसने समर्थन मांगा है, तब भी राज्यपाल इस पर कोई फैसला नहीं ले रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा, राज्यपाल TVK का समर्थन करने वाले लोगों की सूची की मांग नहीं कर सकते। वे यह नहीं कह सकते, 'आपका समर्थन कौन कर रहा है? 118 लोगों को लाइए और मुझे साबित करके दिखाइए, तब शपथ ग्रहण समारोह के लिए आइए।

विधानसभा में बहुमत साबित करने की मांग

VCK प्रमुख ने आगे कहा कि विजय को सरकार बनाने का अवसर इसलिए मिलना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि बहुमत का फैसला विधानसभा के भीतर ही होना चाहिए। वह सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास 108 सीटें हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी हैं। इसलिए, उन्हें पद संभालने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनके पास पूर्ण बहुमत है या नहीं, यह केवल विधानसभा में ही साबित होना चाहिए।

CPI ने भी राज्यपाल पर उठाए सवाल

CPI की तमिलनाडु इकाई ने भी राज्यपाल से संविधान के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि किसी भी दल से पहले ही बहुमत साबित करने को कहना उचित नहीं है। CPI ने अपने बयान में कहा 'तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में वोटरों ने ऐसा साफ जनादेश नहीं दिया जिससे कोई भी पार्टी अकेले सरकार बना सके। हालांकि, वोटरों ने तमिलगा वेत्री कजगम को 108 सीटें दी हैं, जिससे वह विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसी के आधार पर, TVK नेता विजय ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

CPI-M की बैठक में होगा फैसला

CPI-M के नेता पी. शन्मुगम ने बताया कि उनकी पार्टी को TVK प्रमुख विजय का पत्र मिला है और इस पर राज्य समिति की बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा, TVK प्रमुख ने हमारी पार्टी को एक पत्र भेजा है। हमारी राज्य समिति की बैठक कल सुबह होगी हम उसमें अपना निर्णय लेंगे। विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया है। वहीं, विजय द्वारा एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की प्रभावी ताकत 107 रह जाएगी।