7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TVK चीफ विजय को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने वापस भेजा, 118 विधायकों के साइन लाने को कहा गया

TVK Vijay: तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की टीवीके को सरकार गठन के लिए अब भी बहुमत का इंतजार है। आज राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के साइन मांगे हैं। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद टीवीके जरूरी आंकड़े से पीछे है।

2 min read
Google source verification
TVK Vijay

TVK Vijay

Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा,इस बात को लेकर कयास के बादल अब तक साफ नहीं हुए हैं। TVK चीफ विजय के मुख्यमंत्री बनने के सबस ज्यादा चांस हैं, लेकिन वो अब तक बहुत साबित करने में असफल रहे हैं। राज्यपाल ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी उन्हें सबसे पहले नंबर जुटाने की सलाह दी है। चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी पार्टी के लिए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता अभी आसान नजर नहीं आ रहा। लगातार दूसरे दिन भी टीवीके को राजभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने साफ कर दिया है कि सरकार बनाने का दावा तभी स्वीकार होगा, जब विजय 118 विधायकों के समर्थन के साइन दिखाएंगे।

गुरुवार को विजय दोबारा राज्यपाल से मिले थे। इस दौरान उन्होंने समर्थन का आंकड़ा पेश करने की कोशिश की, लेकिन राज्यपाल ने बहुमत का पूरा सबूत मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने उनसे कहा कि पहले जरूरी संख्या जुटाइए, उसके बाद ही शपथ ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। राज्यपाल ने कहा-' आप 118 हस्ताक्षरों के साथ वापस आएं। साबित करें कि टीवीके के पास बहुमत है, इसके बाद शपथ हो सकती है।'

जान लें जरुरी आंकड़ें


असल में तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। टीवीके चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी, लेकिन पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं। हालांकि विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीत गए हैं और नियम के तहत उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। ऐसे में पार्टी की जरुरी संख्या 107 रह जाती है।

कांग्रेस टीवीके को देगी समर्थन


राज्य में राजनीतिक खींचतान के बीच कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए DMK से दूरी बनाई और विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस के पांच विधायक टीवीके के साथ आ गए हैं। इसके बाद भी आंकड़ा सिर्फ 113 तक पहुंच रहा है, यानी बहुमत से अभी पांच विधायक दूर। अब सवाल यही है कि आखिर विजय बाकी समर्थन कहां से जुटाएंगे।

किस पार्टी के पास कितनी सीटें?


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीवीके के पास 108 सीटें हैं। DMK के पास 59 और AIADMK के पास 47 सीटें हैं। कांग्रेस के 5, पीएमके के खाते में 4 सीटें गई हैं। CPI और CPI(M) को दो-दो सीटें मिली हैं। बाकि सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गई हैं।