7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने अपने हाथों से मल्लिकार्जुन खरगे का जूता किया सही, वीडियो हुआ वायरल

Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Video: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 07, 2026

Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

Rahul Gandhi: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे के जूते को अपने हाथों से सही करते हुए देखे जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने कमरे से निलकते वक्त अपने जूते के पास पहुंचते हैं। तभी उनका एक सहयोगी उनके जूते को अपने पैरों से ठीक करता हुआ नजर आ रहा है। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी अपने हाथों से मल्लिकार्जुन खरगे के जूते को सही करते हुए वीडियो में देखे जा सकते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा शेयर


राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि राहुल गांधी के अंदर कितनी आत्मीयता है। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के मन में अपने बड़ों को लेकर कितनी इज्जत है, इसकी भी तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा- 'राहुल गांधी के लिए पॉलिटिक्स से ज्यादा अहम दूसरों का सम्मान है।'

पहले भी वीडियो आ चुके हैं सामने


ऐसे वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे की मदद करते हुए देखे जा सकते हैं। 'इंडिया' गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पहले लालू प्रसाद यादव और फिर मल्लिकार्जुन खरगे को ग्लास में पानी निकालकर दिया। उस समय यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कई राज्यों में मिली हार


अभी हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए केरल के अलावा किसी और राज्य से अच्छी खबर सामने नहीं आई। बंगाल में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिली। वहीं असम में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। राज्य में कांग्रेस को महज 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु में कांग्रेस पांच सीट जेट पाई। सिर्फ केरल से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई। केरल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल की। केरल में कांग्रेस ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है।