राष्ट्रीय

ठाणे पुलिस आयुक्त का मोबाइल हैक, वॉट्सऐप स्टेटस पर 12 से अधिक अश्लील वीडियो अपलोड, हैकर की तलाश शुरू

Thane Police Commissioner: ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने उनके स्टेटस पर 12 से ज्यादा अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 7:18 PM IST
Thane Police Commissioner
पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे। फाइल फोटो- पत्रिका

WhatsApp Account Hacked: महाराष्ट्र के ठाणे में साइबर अपराधियों ने पुलिस विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को निशाना बनाया है। उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर ने उनके अकाउंट के स्टेटस पर 12 से ज्यादा अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। पुलिस आयुक्त के नाम से इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अकाउंट हैक करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

कई अश्लील वीडियो लगाए

जानकारी के अनुसार ठाणे के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का वॉट्सऐप अकाउंट साइबर अपराधियों के कब्जे में चला गया। अकाउंट का एक्सेस मिलने के बाद हैकर ने उनके स्टेटस पर एक के बाद एक 12 से ज्यादा अश्लील वीडियो लगा दिए। पुलिस आयुक्त की संपर्क सूची में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन वीडियो को कई लोगों ने देखा होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अकाउंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने से मामला और गंभीर हो गया है।

साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब तक आम लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने और उनके नाम पर ठगी किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार सीधे पुलिस आयुक्त का अकाउंट निशाने पर आया है। इससे साफ है कि साइबर अपराधी किसी भी व्यक्ति के डिजिटल अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हैकर ने अकाउंट का एक्सेस किस तरह हासिल किया।

पुलिस हैकर की पहचान करने में जुटी

इसके लिए किसी लिंक, ओटीपी या अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे कौन है और उसका मकसद क्या था। वॉट्सऐप अकाउंट हैक होने के बाद उसका इस्तेमाल ठगी, गलत संदेश भेजने और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के लिए किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को अनजान लिंक खोलने और किसी के साथ ओटीपी साझा करने से बचने की सलाह दी जाती है। फिलहाल पुलिस हैकर की पहचान करने में जुटी है।

Updated on:
17 Nov 2026, 7:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: 75 साल की दादी को लगा रील्स का चस्का, मोबाइल छीनने पर बिगड़ी तबीयत, 15 दिन अस्पताल में चला इलाज

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में राहुल ने सुनाया प्रेम का किस्सा, अब BJP-कांग्रेस आमने-सामने

‘राहुल गांधी में विनाशकारी भस्मासुर जैसी प्रवृत्ति’, एसआईआर मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Bengal News: दूसरे राज्यों में नहीं होती ऐसी घटनाएं, बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद; अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर उठाए सवाल

​​​​​रोहित पवार के आरोपों पर एकनाथ शिंदे का पलटवार, बोले- किसी के साथ फोटो होना समर्थन का सबूत नहीं, उद्धव ठाकरे को भी घेरा