राष्ट्रीय

12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, दरिंदगी के बाद बच्ची को तालाब में जिंदा फेंक दिया था

West Bengal murder case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
bcom student files case of exploitation on pretext of marriage lucknow news crime
दरिंदगी (सांकेतिक तस्वीर)

Child murder case:पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना में 12 साल की लड़की के साथ दरिंदगी व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की पहचान आनंद सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शहर के बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है।

गिफ्ट लेने के लिए घर से निकली थी मासूम

पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 6 लोगों की SIT बनाई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि मासूम 4 जुलाई को सहेली के लिए गिफ्ट लेने के लिए अपने घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव तालाब में मिला। सिर पर चोट के निशान भी मिले थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम देने के बाद उसे तालाब में जिंदा फेंक दिया था। फेफड़ो और पेट में पानी भरने की वजह से बच्ची डूबकर मर गई।

भीड़ ने पीट-पीटकर एक व्यक्ति को मार डाला

रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भीड़ को शक था कि वह व्यक्ति दरिंदगी और मर्डर में शामिल है। आरोपी की पहचान इंद्रजीत तांती के रूप में हुई। वहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को CCTV फुटेज में चार लोग बच्ची को कहीं ले जाते हुए भी दिखाई दिए थे।

महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बंगाल के डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता से एक हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। महिला आयोग ने कहा कि ATR में न केवल इस भयानक अपराध की जानकारी होनी चाहिए, बल्कि इसके बाद हुई भीड़ की हिंसा की घटनाओं का भी जिक्र होना चाहिए, जिसमें अपराध में शामिल होने के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

सूबे की सियासत गरमाई

वहीं, इस मामले में सूबे की सियासत भी गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने के लिए उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इसे रूटीन सुरक्षा का मामला बताते हुए TMC के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

इस घटना पर सीएम शुभेन्दु अधिकारी का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि तुंरत कार्रवाई की गई है। उनके अभिावकों के साथ मेरी बात हुई है। उनकी मांग पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। 4 के खिलाफ FIR हुआ, 2 को गिरफ्तार किया गया। 3 आरोपी से पूछताछ जारी है। पूरे प्रदेश में वैध और अवैध शराब मिल रही है। इसकी सफाई होनी चाहिए। बाकियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
07 Jul 2026 10:38 am
Published on:
07 Jul 2026 09:49 am