राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल, बोलीं- जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कैसे ले रहा जिम्मेदारी?

Tiger Shroff Firing Case Supriya Sule अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जब लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, तो वह खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तरह की घटना की जिम्मेदारी कैसे ले सकता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2026, 3:52 PM IST
Supriya Sule
Supriya Sule (Photo-IANS)

Tiger Shroff Firing Case Supriya Sule : मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, तो वह खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तरह की घटना की जिम्मेदारी कैसे ले सकता है। सुले ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग करने की बात कही।

सुप्रिया सुले ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, इसके बावजूद उसके नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति इस तरह जिम्मेदारी कैसे ले सकता है। यह बहुत भ्रमित करने वाला है।

जेल से सोशल मीडिया पोस्ट पर जांच की मांग

सुप्रिया सुले ने कहा कि मौजूदा माहौल में लोगों को डराने-धमकाने की घटनाओं को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि वह इस बात की जांच की मांग करेंगी कि जेल के अंदर बैठा कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियां कैसे कर पा रहा है।

देश के मौजूदा माहौल पर भी जताई चिंता

सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि देश के राजनीतिक और आर्थिक हालात पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र में कई तरह की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए भविष्य को लेकर कोई निश्चित दावा नहीं किया जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि छह महीने पहले किसने सोचा था कि सीजेपी नाम की पार्टी सामने आएगी।

सुले ने कहा कि देश में मौजूदा माहौल चिंताजनक है। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी में इजाफा हो रहा है और भ्रष्टाचार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किसी भी देश के लिए ये अच्छे संकेत नहीं हैं।

Updated on:
22 Oct 2026, 3:52 PM IST
Published on: