राष्ट्रीय

अंधेरी रेलवे स्टेशन से हमलावरों की पल्सर बाइक जब्त, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद अब तक क्या हुआ?

Attack on a Bollywood actor Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर। ड्राइवर घायल, पुलिस ने बनाईं 15 टीमें। डिप्टी सीएम शिंदे ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Tiger Shroff Car Attack
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Tiger Shroff firing: रविवार शाम 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद टाइगर से मिलने के राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे थे। उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भरोसा भी दिया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर कर दी है। इधर, आरोपियों की पल्सर बाइक को पुलिस ने अंधेरी रेलवे स्टेशन से जब्त कर लिया है। स्टेशन पर लगे CCTV में भी संदिग्ध दिखाई दिए हैं।

पुलिस ने 15 टीमें गठित की

मुंबई पुलिस ने इस फायरिंग की घटना की जांच के लिए 15 टीमें गठित की हैं। पुलिस ने टाइगर के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज कर लिया है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (DCP) मोहित गर्ग ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए।

कंधे और छाती पर बंधी पट्टी

टाइगर श्रॉफ के घर की तस्वीरों में अभिनेता के कंधे और छाती पर पट्टी बंधी दिखी, और उनके दाहिने हाथ पर भी पट्टी लगी थी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत कर रहे थे। मुलाकात के समय टाइगर की मां आयेशा श्रॉफ भी वहां मौजूद थीं। अभिनेता से मिलने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बात की और फायरिंग की घटना की निंदा की।

गनपाउडर और कांच के टुकड़ों के कारण चोटें आईं

उन्होंने बताया कि टाइगर के हाथ में गनपाउडर और कांच के टुकड़ों के कारण चोटें आई हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि यह एक बड़ी घटना है। पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन गनीमत रही कि वे सुरक्षित बच गए। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं, और यह घटना निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार काफी आम थीं, लेकिन 1995 में मुंबई पुलिस ने इनका खात्मा कर दिया था। लोगों को डराने-धमकाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, और हम इस गुंडागर्दी को खत्म कर देंगे। टट

पल्सर बाइक से आए थे हमलावर

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन हमलावर थे। हमलावर पल्सर बाइक पर सवार थे। जब हमलावर गोलीबारी कर रहे थे तब टाइगर श्रॉफ कार में ड्राइवर की बाईं ओर बैठे थे। उसने कहा कि हमलावरों ने टाइगर की तरफ गोलियां चलाई, फिर सामने से गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। अभिनेता गोलीबारी के समय लेट गए। जिसके चलते उनकी जान बच गई। घायल ड्राइवर को पीछे बैठे व्यक्ति ने अपनी सीट पर बैठाया और टाइगर गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचे।

Updated on:
19 Oct 2026 08:23 am
Published on:
19 Oct 2026 08:23 am