18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, चेन्नई में 14 इंच से ज्यादा बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

IMD Alert: चेन्नई में रातभर में 35.8 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 19, 2026

Wheather Update

AI Image-(ChatGpt)

Wheather Update: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीती शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रातभर जारी रहा। इस दौरान शहर में 35.8 सेंटीमीटर यानी 14 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी वर्षा के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों में जलभराव से वाहन डूब गए। शहर के कई हिस्सों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारों के अनुसार, चक्रवात मिचौंग के दौरान वर्ष 2023 में हुई बारिश के बाद यह चेन्नई में दर्ज सबसे अधिक वर्षा है। खास तौर पर उत्तर चेन्नई में कम समय के भीतर भारी बारिश होने से स्थिति बिगड़ गई। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया और सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं।

कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज

रविवार को चेन्नई के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। नुंगम्बाक्कम में 157.8 मिलीमीटर, मीनम्बाक्कम में 146.7 मिलीमीटर, एण्णोर पोर्ट में 222.5 मिलीमीटर और चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 162 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इन आंकड़ों से शहर में बारिश की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भारी बारिश के बीच लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुना ने लोगों से घबराने के बजाय जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को मदद के लिए 1913 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी।

दक्षिण भारत में 24 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में 21 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में 18 से 24 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। चेन्नई में भारी बारिश और जलभराव के बीच लोगों को सतर्क रहने तथा जरूरत के समय प्रशासन से सहायता लेने की सलाह दी गई है।