राष्ट्रीय

ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC पार्षद स्वपन समद्दार गिरफ्तार

Swapan Samaddar Arrested: कोलकाता पुलिस ने TMC पार्षद स्वपन समाद्दार को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया।

2 min read
TMC councillor Swapan Samaddar
TMC पार्षद स्वपन समाद्दार गिरफ्तार

TMC Councillor Swapan Samaddar Arrested: ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के साथ ही ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू हो गए है। 15 साल तक सत्ता में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस एक महीने में टूटकर बिखर गई। टीएमसी नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़कर जा रहे है। वहीं कुछ नेताओं पर प्रशासन का डंडा चल रहा है। इसी कड़ी में कोलकाता पुलिस ने TMC पार्षद स्वपन समद्दार को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया। कोलकाता नगर निगम के पार्षद स्वपन समद्दार को 2021 के विधानसभा चुनाव से संबंधित जबरन वसूली, धमकी और चुनावोत्तर हिंसा के कथित आरोपों में गिरफ्तार किया।

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ सहित कई गैर-जमानती धाराओं मामला दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात को एक महिला ने नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में समद्दार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुधवार सुबह पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया। गिरफ्तार तृणमूल पार्षद के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ सहित कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 10 पार्षदों को किया गिरफ्तार

जब उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था, तो स्थानीय लोगों ने समद्दार पर अंडे फेंके और उसके खिलाफ चोर, चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। समद्दार की गिरफ्तारी के साथ कोलकाता नगर निगम के कुल 10 पार्षदों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप

भाजपा नेता केया घोष ने सोशल मीडिया पर इसके संबंध में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी गिरफ्तार TMC पार्षद स्वपन समद्दार को थाने में ले जा रहे है। इस दौरान भीड़ स्वपन पर अंडे फेंक रही है। बीजेपी नेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह हमारे कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक थे।

2021 विधानसभा चुनाव परिणम के बाद भड़की थी हिंसा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नारकेलडांगा क्षेत्र के निवासी बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार को 2021 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भड़की हिंसा में मार दिया था। मई 2021 में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा से जुड़े होने के कारण उनके घर पर भीड़ द्वारा हमला किया गया। उन्हें कथित तौर पर पीट-पीटकर और गला घोंटकर मार डाला गया था।

Updated on:
10 Jun 2026 07:54 pm
Published on:
10 Jun 2026 07:19 pm