राष्ट्रीय

TMC Split: 20 बागी सांसदों को अयोग्यता ठहराने की मांग, लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी

TMC Split: अभिषेक बनर्जी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। उन्होंने 20 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की।
2 min read
Jul 27, 2026
Abhishek Banerjee
तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी। फाइल फोटो- पत्रिका

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पार्टी के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले और 20 बागी सांसदों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग रखी।

स्पीकर को उन्होंने दो अलग-अलग चिट्ठियां सौंपीं, जिसमें बागियों की सदस्यता रद्द करने के साथ-साथ पार्टी सांसदों की सीटिंग व्यवस्था में किए गए बदलावों को भी वापस लेने की अपील की गई है।

सुबह स्पीकर के चैंबर में पहुंचे थे अभिषेक

सुबह करीब 11:15 बजे अभिषेक बनर्जी स्पीकर के चैंबर में पहुंचे। मुलाकात करीब 20 मिनट चली। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक ने पार्टी के पुराने याचिकाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बागी सांसदों के खिलाफ फैसला लंबित है और इसे जल्द निपटाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सांसद पार्टी के खिलाफ गए हैं, इसलिए उन्हें अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। दूसरी चिट्ठी में संसद में तृणमूल सांसदों की बैठने की जगह में किए गए बदलावों पर सवाल उठाया गया।

बिना वजह बदली गई सांसदों की सीट

अभिषेक ने कहा कि बिना वजह सीटिंग में फेरबदल किया गया, जिससे पार्टी की एकजुटता पर असर पड़ रहा है। सूत्र बताते हैं कि स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर कोई साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने अभिषेक की बातों को ध्यान से सुना, लेकिन फैसले के बारे में कुछ नहीं कहा।

अब सबकी नजर स्पीकर के अगले कदम पर टिकी हुई है। अगर स्पीकर ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराया तो तृणमूल कांग्रेस को बड़ी राहत मिलेगी और विपक्षी दलों में भी चर्चा तेज हो जाएगी।

तृणमूल में क्यों मचा बवाल?

दरअसल, कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद पार्टी से अलग होकर एक क्षेत्रीय पार्टी में शामिल हो गए। टीएमसी ने इस पर एक्शन लिया और उनके खिलाफ डिसक्वालिफिकेशन की याचिका दाखिल कर दी।

अभिषेक बनर्जी लंबे समय से इस मामले को लेकर सक्रिय हैं। उनका मानना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी की साख को नुकसान पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी में विवाद चल रहा है। 60 से अधिक विधायक भी अलग गुट बनाकर बागी हो गए हैं। जिसे ऋतब्रत बनर्जी लीड कर रहे हैं।

Updated on:
27 Jul 2026 07:21 pm
Published on:
27 Jul 2026 07:21 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ