
People hurl eggs on TMC leader Vijay Singh: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हारने के बाद इसके नेताओं के साथ बदसुलूकी होने के मामले सामने आ रहे हैं। कई नेताओं पर अंडे फेंकने के प्रकरण सामने आए हैं। जब पुलिस उन्हें आसनसोल कोर्ट ले जा रही थी, तो लोगों ने उनकी गाड़ी देखकर भारी गुस्सा प्रकट किया। नाराज भीड़ ने "चोर! चोर!" के नारे लगाए और सुरक्षा हेलमेट पहने होने के बावजूद उनकी पुलिस वैन पर अंडे फेंके।
वे पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले में तृणमूल कांग्रेस के एक जाने-माने टीएमसी नेता विजय सिंह उर्फ भोला सिंह को बंगाली में बिजोय सिंह कहा जाता है। हाल ही में वे सालनपुर ब्लॉक TMC कमिटी के उपाध्यक्ष थे। उन्हें बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर के एक बहुत प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता है। वे बाराबनी के पूर्व विधायक और आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर बिधान उपाध्याय के नजदीकी और पुराने सहयोगी रहे हैं।
टीएमसी नेता नेता विजय को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने इलाके में पत्थर की अवैध खदानें चलाने के मामले में गिरफ्तार किया। इससे पहले उन पर व उनके तीन साथियों पर मई 2026 में स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से जबरन वसूली और उन्हें धमकाने के आरोप लगने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
टीएमसी के हारने के बाद पार्टी के कई नेताओं के साथ बदसुलूकी हुई। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गुस्से के कारण इन सार्वजनिक प्रदर्शनों में भीड़ ने नेताओं के खिलाफ "चोर, चोर" जैसे नारे लगाए। मसलन:
अभिषेक बनर्जी: पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव, अभिषेक बनर्जी को सोनारपुर दौरे के दौरान लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा और उनके काफिले पर अंडे और पत्थर फेंके गए।
उदयन गुहा: पूर्व राज्य मंत्री, उदयन गुहा को गिरफ्तारी के बाद दिनहाटा पुलिस स्टेशन कोर्ट के बाहर भीड़ ने अंडों से निशाना बनाया।
कुणाल घोष: वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष पर कालीघाट में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंडे फेंके गए।
सब्यसाची दत्ता: बिधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता को रंगदारी के आरोपों के बीच गिरफ्तार किया गया और भीड़ ने उन पर अंडे, टमाटर और गोबर फेंक कर मारा।
उज्ज्वल बिस्वास: पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास पर कृष्णानगर में नाराज लोगों ने अंडे फेंके; लोगों ने उन पर राहत सामग्री जमा कर के रखने का आरोप लगाया था।
सौमित्र बनर्जी: युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर रानीगंज कोर्ट ले जाते समय पुलिस की मौजूदगी में अंडे फेंके गए।
अरूप बिस्वास: पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास की गाड़ी पर व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में ले जाते समय अंडे फेंके गए।
मदन मित्रा: विधायक मदन मित्रा के काफिले पर कामरहाटी निर्वाचन क्षेत्र में अंडे फेंके गए।