राष्ट्रीय

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

Kakoli Ghosh Dastidar: बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की है। कल्याण पर महिलाओं के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Kakoli Ghosh Dastidar
TMC की बागी सांसद काकोली घोष (Photo- ANI)

TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचा घमासान अब दिल्ली के गलियारों और संसद भवन तक पहुंच गया है। हाल ही में टीएमसी के 19 अन्य सांसदों के साथ पाला बदलकर 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल हुईं बागी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला से बड़ी शिकायत की है। उन्होंने टीएमसी के वरिष्ठ सांसद और अधिवक्ता कल्याण बनर्जी को संसद से निष्कासित करने की मांग की है।

लोकसभा स्पीकर को सौंपा शिकायती पत्र

काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर को सौंपे अपने शिकायती पत्र में कल्याण बनर्जी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कल्याण बनर्जी पर संसद परिसर के भीतर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करने, महिलाओं के प्रति अत्यंत अमर्यादित व लैंगिक द्वेष से भरी टिप्पणियां करने और घोर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

'महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं'

कोलकाता में इस संबंध में बात करते हुए बागी सांसद काकोली घोष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'उन्होंने (कल्याण बनर्जी) महिलाओं के लिए बेहद गलत और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। सार्वजनिक जीवन और संसद के भीतर इस तरह के आचरण को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता, इसीलिए मैंने उनके खिलाफ स्पीकर को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।' 20 लोकसभा सांसदों के सामूहिक विद्रोह के बाद, बागी गुट द्वारा टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व और उनके करीबी सांसदों पर इस तरह के तीखे हमले ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक की सियासी तपिश को और बढ़ा दिया है।

'कल्याण बनर्जी को मिलने चाहिए सजा'

TMC सांसद कल्याण बनर्जी को बाहर करने की मांग पर TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि बार-बार गलती करने वाले और महिलाओं के प्रति नफरत रखने वाले व्यक्ति को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। अगर वह बार-बार सम्माननीय सदस्यों या किसी भी महिला को बुरे नामों से बुलाकर या बुरा बर्ताव करके परेशान करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

कल्याण बनर्जी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

काकोली घोष की शिकायत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि सबसे पहले तो यह शिकायत झूठी, बेबुनियाद और बाद में सोची-समझी बात है। इसमें कोई दम नहीं है। आप देखेंगे कि 6 मई, 2026 के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। बाद में मुझे चीफ व्हिप नियुक्त किया गया। इसके बाद, वह किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गईं। इसलिए, यह शिकायत किसी राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए की गई है।

Updated on:
16 Jun 2026 09:17 pm
Published on:
16 Jun 2026 08:48 pm
Also Read
View All
‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे