राष्ट्रीय

Revolt in TMC: तृणमूल कांग्रेस में खटपट, कल्याण बनर्जी का खुला विद्रोह, ममता से कहा- अभिषेक की चली तो अलग हो जाऊंगा

TMC Crisis: टीएमसी में बड़ा भूचाल आ गया है। सीनियर नेता कल्यान बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- उनकी अहंकारी रवैये की वजह से पार्टी हारी।

2 min read
Jun 11, 2026
West Bengal TMC Crisis
कल्याण बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी। (फोटो- ANI)

तृणमूल कांग्रेस ([टीएमसी) में खटपट तेज हो गई है। सीनियर टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी ने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने साफ कहा है कि अभिषेक की अहंकारी रवैये की वजह से पार्टी संकट में फंस गई है और चुनाव में हार हुई।

कल्यान ने ममता बनर्जी को सीधा चुनौती देते हुए कहा- अगर दीदी अभिषेक पर निर्भर रहना चाहती हैं तो मेरे पार्टी से अलग हो जाऊंगा, लेकिन अगर अभिषेक से दूरी बनाएंगी तो मैं उनके साथ हूं।

कल्यान बनर्जी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट में अभिषेक बनर्जी के एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया। उन्होंने खुद को केस से अलग कर लिया और मीडिया से बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर की।

45 साल का अनुभव, फिर भी अपमान?

कल्यान बनर्जी ने कहा- मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं। अभिषेक समेत कई लोग मेरे जूनियर रहे हैं। फिर भी उन्होंने मुझे अपमानित किया। राजनीति में भी मैं उनसे सीनियर हूं। यह बर्दाश्त नहीं हो सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक की वजह से ही पार्टी का यह हाल हुआ है। वहीं, कल्यान बनर्जी ने साफ कर दिया कि अब वे अभिषेक बनर्जी के किसी भी केस में वकील नहीं बनेंगे।

उन्होंने कहा- उनकी अहंकारी सोच मुझे पसंद नहीं। इसलिए मैं उनका कोई केस नहीं लड़ूंगा। बता दें कि हाल ही में कई टीएमसी नेताओं के बागी होने और चुनावी नतीजों के बाद पार्टी पहले से ही मुश्किल में है। कल्यान जैसे ममता के वफादार नेता का इस तरह खुलकर बोलना पार्टी के लिए नई चुनौती बन गई है।

ममता से सीधा सवाल

कल्यान ने ममता बनर्जी को दो टूक कहा- अगर आप अभिषेक पर निर्भर रहेंगी तो उनके साथ रहें, मुझे छोड़ दें। लेकिन अगर उनसे अलग होंगी तो मैं आपके साथ हूं।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी पार्टी के युवा चेहरे माने जाते हैं, लेकिन कई पुराने नेता उनसे नाराज बताए जाते हैं। कल्यान बनर्जी का यह बयान उन सबकी नाराजगी को आवाज दे रहा है।

पार्टी में क्या होगा आगे?

अभी तक ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी कार्यकर्ता इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कल्यान जैसे अनुभवी नेता का जाना या दूर होना टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका हो सकता है।

Updated on:
11 Jun 2026 03:50 pm
Published on:
11 Jun 2026 02:56 pm