
Opposition MPs Joining BJP Viral Meme: विपक्षी पार्टियों के सांसदों के NDA में शामिल होने पर व्यंग्य करता एक पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोले फिल्म के गब्बर का सीन दिखाया गया है। वीडियो में अमित शाह को गब्बर दिखाया गया है। इसके अलावा शुभेन्दु अधिकारी, एकनाथ शिंदे, राघव चड्ढा और योगी आदित्यनाथ को भी दिखाया है।
आइए जानते है वीडियो में क्या कहा गया…
इस वायरल वीडियो पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि इस मरे हुए लोकतंत्र में विपक्ष जीवित है। यह दुनिया को दिखाना भी, अन्यथा भारतीय नेताओं का गद्दाफी जैसा हाल हो जाएगा।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- धीरे धीरे और दुर्गति होगी... अपने अच्छे दिन लाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी...।
विपक्षी पार्टियों के बीजेपी या NDA के सहयोगी दलों में शामिल होने पर उन्हें खरीदने का आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को डराती है और उन्हें खरीद लेती है।
इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि ये मत समझ लेना कि हमको खरीद लेंगे। हम कोई बिकाऊ माल नहीं है। जो बिकाऊ माल था वो बीजेपी में गया।
महुआ मोइत्रा ने भी बीजेपी पर दल-बदल के लिए निशाना साधा है। मोइत्रा के दफ्तर पर बुधवार को भीड़ ने अंडे फेंके थे।
बता दें कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद बागी होकर NCPI में शामिल हो गए है। उन्होंने सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है। वहीं इसके बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना UBT के 6 सांसद भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। एकनाथ शिंदे की पार्टी एनडीए की सहयोगी है। वहीं आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसद भी बीजेपी में शामिल हो गए है।
संसद में लगातार विपक्षी पार्टियों के सांसदों के शामिल होने के बाद NDA की संख्या लगातार बढ़ रही है। सदन में मोदी सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है। केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराने है, जिसके लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। जिसमें परिसीमन बिल भी शामिल है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2029 से पहले परिसीमन बिल को पास कराना बीजेपी का मुख्य एजेंडा माना जा रहा है।