3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपत्तिजनक बयान पर हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, DMK नेता अनिता राधाकृष्णन गिरफ्तार, विजय की सरकार को विपक्ष ने घेरा

DMK Leader: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता अनिता आर. राधाकृष्णन को मानहानि मामले में मद्रास हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद DMK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification

चेन्नई

image

Ankit Sai

Jul 03, 2026

Anita R. Radhakrishnan

पूर्व मंत्री अनिता राधाकृष्णन को किया गिरफ्तार (IANS Photo)

DMK Leader Anitha Radha krishnan Arrest: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता अनिता आर. राधाकृष्णन को मानहानि के मामले में मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 20 जून को अथूर में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित मानहानिपूर्ण टिप्पणी से जुड़ा है। गिरफ्तारी के बाद DMK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। DMK पार्टी सांसद कनीमोझी ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

जानिए किस मामले में हुई गिरफ्तारी

अनिता आर. राधाकृष्णन के खिलाफ 20 जून को तूतीकोरिन जिले के अथूर में आयोजित DMK की एक जनसभा के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर को लेकर मामला दर्ज किया गया था। राधाकृष्णन पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी मामले में उन पर मानहानि और विवाद भड़काने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत याचिका?

मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन ने अनिता आर. राधाकृष्णन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि साल 1967 से तमिलनाडु में फिल्म जगत से जुड़े नेता सरकार चलाते रहे हैं। अदालत ने पूर्व मंत्री के भाषण पर भी सवाल उठाए और उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले राधाकृष्णन अथूर टाउन पंचायत पहुंचे थे। यह क्षेत्र तिरुचेंदूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया और टाउन पंचायत कार्यालय के साथ नए बने कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण पूरा करने के बाद जैसे ही वह परिसर से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्हें उनकी गाड़ी से उतारकर पुलिस वाहन में बैठाया गया और पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया।

कनीमोझी ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

गिरफ्तारी के बाद DMK सांसद कनीमोझी ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, तानाशाह सरकार की पुलिस द्वारा थूथुकुडी दक्षिण जिले के DMK सचिव और पूर्व मंत्री थिरु की गिरफ्तार की निंदा की जाती है। विपक्षी विधायक को उनके निर्वाचन क्षेत्र में निरीक्षण कार्य के दौरान इस तानाशाह सरकार ने पूरी तरह से अराजक तरीके से गिरफ्तार किया है। DMK ऐसे दमनकारी हथकंडों के आगे कभी नहीं झुकेगी। कनीमोझी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि उनकी पार्टी ऐसे दबाव के आगे कभी नहीं झुकेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग