राष्ट्रीय

रानीगंज कोर्ट के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने ही TMC युवा नेता पर बरसाए गए अंडे

Soumitra Banerjee Arrested: बंगाल की जनता टीएमसी नेताओं पर अंडों से हमला अपना विरोध जता रही है। पुलिस ने हाल ही में टीएमसी के युवा नेता सौमित्र बनर्जी को गिरफ्तार किया।

2 min read
Soumitra Banerjee Arrested
टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी

TMC Youth Leader Soumitra Banerjee Arrested: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का बुरा दौर शुरू हो गया है। बंगाल की जनता टीएमसी नेताओं पर अंडों से हमला अपना विरोध जता रही है। पुलिस ने हाल ही में टीएमसी के युवा नेता सौमित्र बनर्जी को गिरफ्तार किया। सौमित्र को कोर्ट में ले जाते समय लोगों ने अंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बनर्जी को सुरक्षित अदालत तक पहुंचाया।

सौमित्र बनर्जी को भाजपा नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने और रिश्वत के तौर पर कमीशन वसूलने का आरोप है।

कुणाल घोष पर भी हुआ था अंडों से हमला

आपको बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को कोलकाता के हाई-सिक्योरिटी वाले कालीघाट इलाके में TMC के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष पर भी अंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास में मी​टिंग के बाद कुणाल घोष बाहर आकर मीडिया से बात कर रहे थे, तभी लोगों ने उन पर अंडों से हमला कर दिया।

हमें दीदी की वजह से वोट मिले: टीएमसी बागी सांसद रचना बनर्जी

बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के 60 सांसद ने बगावत कर दी। बीते दिनों 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय हो गया। इसी बीच बागी टीएमसी सांसद रचना बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। रचना बनर्जी ने कहा कि मैं यहां (दूसरी पार्टी में विलय के लिए) कागजात पर हस्ताक्षर करने आई हूं। हम उनके खिलाफ कभी बगावत नहीं कर सकते और मैं हमेशा उनका सम्मान करूंगी। हमें दीदी की वजह से वोट मिले, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं। दीदी चेहरा थीं, लेकिन मुझे वोट इसलिए मिले ताकि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर सकूं।

'सीएम शुभेन्दु अधिकारी तेजी से कर रहे काम'

रचना बनर्जी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर केंद्र और राज्य में एक ही सरकार हो तो काम करना आसान होगा। पिछले 15 सालों में हमें ऐसा देखने को नहीं मिला। जब हम दीदी के साथ थे, तो हमें अपने मनचाहे काम में बाधाओं का सामना करना पड़ा। अब मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के साथ हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में कितनी तेजी से काम हो रहा है। हम हमेशा दीदी का सम्मान करेंगे।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
16 Jun 2026 03:00 pm
Published on:
16 Jun 2026 02:38 pm
Also Read
View All
डीके शिवकुमार को CM बनाने का मामला, हाई कोर्ट ने PIL को कर दिया खारिज, याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

‘दीदी के खिलाफ बगावत तो कर ही नहीं सकते’, TMC छोड़ने के बाद बागी सांसद रचना बनर्जी ने बताई अपनी मजबूरी

ED ने करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, हरियाणा और गोवा में 11 जगह पर छापे मारे, केजरीवाल का आया बयान

‘पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की निगरानी में हो रहा विलय’, काकोली घोष ने कहा अब NDA के साथ करेंगे काम

’15 सालों से बंगाल में तानाशाही चली’, ममता दीदी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर ईडी की छापेमारी पर बोले सांसद रवि किशन