राष्ट्रीय

लोगों को भ्रमित करने के लिए…पीके ने राहुल और पीएम मोदी पर लगाए आरोप, जन सुराज को बताया विकल्प

Bihar Election: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। साथ ही जन सुराज को बेहतर विकल्प भी बताया है।
2 min read
Aug 23, 2025
Feature image
PK ने जन सुराज को बताया विकल्प (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और राहुल गांव पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पीके ने कहा कि दोनों नेता लोगों को भ्रमित करने के लिए एक-दूसरे की आलोचना करते है। इस दौरान पीके ने जन सुराज को लोगों को चुनने के लिए विकल्प बताया है।

लोगों को भ्रमित कर रहे राहुल-मोदी

जन सुराज के संस्थापक ने कहा कि बिहार चुनाव में लोगों को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करेंगे और पीएम मोदी राहुल गांधी की आलोचना करेंगे। दोनों से पूछा जाना चाहिए कि बिहार में सबसे बड़ी समस्या क्या है। उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी समस्याएं पलायन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हैं।

‘जन सुराज एक नया विकल्प’

प्रशांत किशोर ने कहा कि बर्बाद शिक्षा व्यवस्था पर न तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुछ बोल रहे हैं और न ही इस पर पीएम नरेंद्र मोदी कुछ बोल रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता इस बार मूर्ख नहीं बनेगी। जनता के पास जन सुराज के रूप में एक नया विकल्प है। 

तेजस्वी ने नहीं किया सुधार

उन्होंने कहा कि 2020 से तेजस्वी यादव यदि ये मुद्दे उठा रहे थे तो उन्होंने बीच में उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कोई सुधार क्यों नहीं किया? उन्हें ये भी नहीं पता कि बिहार की समस्याएं क्या हैं। 

चुनाव को लेकर तैयारी तेज

बता दें कि जैसे-जैसे बिहार चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, चुनावी रणभूमि साफ़ होती जा रही है। एनडीए- जिसमें बीजेपी, जेडी(यू) और एलजेपी (रालोद) शामिल हैं। आरजेडी के तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष का सामना करने की तैयारी कर रहा है, महागठबंधन में कांग्रेस और वामपंथी दलों का भी समर्थन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता भी हैं। 

Updated on:
23 Aug 2025 09:58 pm
Published on:
23 Aug 2025 09:58 pm