राष्ट्रीय

जॉर्जिया मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप को क्यों लगाई फटकार? कहा- हम भीख नहीं मांगते, केजरीवाल बोले- जवाब ऐसे ही देते हैं

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को ट्रंप को सख्त जवाब देना चाहिए, भीगी बिल्ली नहीं बनना चाहिए और देश की बेइज्जती नहीं होने देनी चाहिए।
2 min read
Jun 19, 2026
Giorgia Meloni and donald trump
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo - IANS)

Trump Meloni Response Kejriwal Comment: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बयान के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम कभी भीख नहीं मांगते, जिससे साफ संदेश गया कि इटली अपनी नीतियों और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

'न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं'

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि मेलोनी जी7 (G7) सम्मेलन में 'मेरे साथ तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं' और वह केवल इसलिए सहमत हुए क्योंकि उन्हें 'उन पर दया आ रही थी'। ट्रंप के इस दावे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप की इन टिप्पणियों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं। मेलोनी के इस कड़े रुख से साफ संदेश गया है कि इटली अपनी नीतियों, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।

विदेश मंत्री ने अमेरिकी यात्रा को किया रद्द

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल बेहद तेज हो गई है। इस बयान के बाद इटली और अमेरिका के राजनयिक संबंधों में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ट्रंप द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने 21-22 जून को होने वाली अपनी अमेरिकी यात्रा को अचानक रद्द कर दिया है। विदेश मंत्री ताजानी ने ट्रंप की इस टिप्पणी को सीधे तौर पर पूरे इटली के लिए अपमानजनक करार दिया है।

'भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने'

मेलोनी ने ट्रंप को दिए करारे जवाब को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री, ऐसे जवाब देते हैं ट्रंप को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते।

ट्रंप को तुंरत जवाब देना जरूरी- मेलोनी

मेलोनी ने अपने वीडियो में कहा कि वह ट्रंप के दावे पर इसलिए जवाब दे रही हैं क्योंकि कुछ चीजों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं इसको लेकर बहुत ज्यादा हैरान हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि आखिर राष्ट्रपति ट्रंप अपने सहयोगी देश के प्रति इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दर्द बयां किया कि हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ है।

Updated on:
19 Jun 2026 07:02 pm
Published on:
19 Jun 2026 06:12 pm