राष्ट्रीय

ट्रंप का महाप्लान: 40 ट्रिलियन डॉलर के तेल पर नजर, क्या वेनेजुएला बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य ?

Trump Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कार्यकाल पूरा होने के बाद वेनजुएला के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने देश के विशाल तेल भंडार को देखते हुए इसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की भी इच्छा जताई है।

2 min read
May 11, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-ANI)

Donald Trump: अमेरिका की राजनीति से एक बहुत ही हैरान करने वाली और दिलचस्प खबर सामने आई है। अमेरिका के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह संकेत दिया है कि वह वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप का दावा है कि वेनेज़ुएला की जनता उन्हें बहुत प्यार करती है।

40 ट्रिलियन डॉलर के तेल का खेल

डोनाल्ड ट्रंप की नजर मुख्य रूप से वेनेजुएला में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों और तेल के विशाल भंडार पर है। उन्होंने कहा है कि इस दक्षिण अमेरिकी देश में लगभग 40 ट्रिलियन डॉलर का मूल्यवान तेल मौजूद है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस बात का उल्लेख किया था कि 'स्टेटहुड, #51, कोई चाहता है ?' ट्रंप की कूटनीति के अनुसार, अगर वेनेजुएला अमेरिका का हिस्सा बनता है, तो इससे अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और वेनेज़ुएला की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर आ जाएगी।

स्पेनिश सीखूंगा और चुनाव लड़ूंगा : ट्रंप

बात सिर्फ राज्य बनाने के प्रस्ताव तक सीमित नहीं है। ट्रंप ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है कि अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद वह वेनेजुएला शिफ्ट हो सकते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं वहां जाऊंगा और राष्ट्रपति का चुनाव लड़ूंगा। ' इसके लिए मैं जल्दी ही स्पेनिश भाषा सीख लूंगा। मुझे इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, क्योंकि मेरी भाषाओं पर पकड़ बहुत अच्छी है। ' ट्रंप ने आत्मविश्वास के साथ यह भी दावा किया कि अगर वह वेनेजुएला में चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें वहां के इतिहास में अब तक किसी भी नेता को मिले वोटों से ज्यादा जनसमर्थन मिलेगा।

ग्रीनलैंड और 52वें राज्य की चर्चा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने किसी अन्य विदेशी क्षेत्र को अमेरिका में मिलाने की बात कही है। इससे पहले उनके पिछले कार्यकाल में ग्रीनलैंड को खरीदने और उसे अमेरिका का हिस्सा बनाने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं। अब राजनीतिक गलियारों में मजाकिया लहजे में चर्चा हो रही है कि अगर वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बनता है, तो भविष्य में ग्रीनलैंड को जोड़ कर अमेरिका के कुल 52 राज्य हो जाएंगे।

Also Read
View All
‘निर्भया कांड दोहराया’, चलती बस में हुए दुष्कर्म पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का फूटा गुस्सा, तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी वकील की पोशाक में पहुंचीं कलकत्ता हाईकोर्ट, पोस्ट-पोल हिंसा पर बोलीं- ‘हमारे 10 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई’

पेशे से वकील, 1996 में लड़ा पहला चुनाव, मिली थी हार अब बनेंगे केरल के नए CM, जाने कौन हैं वीडी सतीशन

अमेरिका से जारी संघर्ष के बीच भारत आए ईरानी विदेश मंत्री, भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला, बंगाल के सभी स्कूलों वंदे मातरम अनिवार्य