राष्ट्रीय

ट्विशा डेथ मिस्ट्री: 10वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, दोबारा पोस्टमार्टम पर सस्पेंस, सड़ने लगा शव

Twisha Death Mystery: अभिनेत्री ट्विशा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। 10 दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जबकि दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।

2 min read
May 22, 2026
Twisha Death Case (AI Image)

Twisha Death Case: फिल्म अभिनेत्री ट्विशा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मौत के 10 दिन बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, जबकि ट्विशा का शव अब भी एम्स भोपाल की मोर्चरी में रखा हुआ है। लंबे समय तक शव रखे जाने के कारण अब उसके खराब होने की बात भी सामने आ रही है।

मामले में कानूनी प्रक्रिया और परिवारों के बीच बढ़ते विवाद के चलते स्थिति और जटिल होती जा रही है। उधर, पुलिस अब तक कोर्ट के निर्देश के अनुसार माइनस 80 डिग्री क्षमता वाला डीप फ्रीजर भी उपलब्ध नहीं करा सकी है। ऐसे में दोबारा पोस्टमार्टम की संभावना पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें

चेहरे की चमक के चक्कर में दांव पर लग रही सेहत, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्ट करने पर सरकार ने लगाई रोक

मायका और ससुराल पक्ष के बीच बढ़ा विवाद

ट्विशा की मौत के बाद मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। अभिनेत्री के पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी समधन गिरीबाला की अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

वहीं दूसरी ओर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका पर 22 मई को सुनवाई होनी है।

आत्महत्या या हत्या? बना हुआ है बड़ा सवाल

रिटायर्ड जज परिवार की बहू ट्विशा 12 मई को अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। पुलिस फिलहाल शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

हालांकि, मायका पक्ष का दावा है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान मिले थे और यही वजह है कि वे हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है, लेकिन अब तक इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है।

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि 10 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं पुलिस ने गिरीबाला को बयान दर्ज कराने के लिए तीसरा नोटिस भेजा है। इस बीच मायका पक्ष लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

कॉल डिटेल्स जांचने की मांग

गुरुवार को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बयान जारी कर रिटायर्ड जज गिरीबाला के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने और प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए कई लोगों से संपर्क किया गया। परिवार चाहता है कि पूरे मामले की गहराई से जांच हो ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें

NEET UG Paper Leak: संसदीय समिति के सामने बोले NTA अध्यक्ष- ‘पेपर लीक नहीं हुआ, CBI कहेगी तभी मानेंगे’
Published on:
22 May 2026 05:39 am
Also Read
View All