राष्ट्रीय

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो शख्स मुर्शिदाबाद में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Two people arrested for spying for Pakistan
Two people arrested for spying for Pakistan (Representational Photo)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले में दो लोगों को पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यह कार्रवाई की। पहला आरोपी जुहाब शेख 10 फरवरी को गुधिया इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी सुमन शेख को शनिवार को बहरामपुर में गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजते थे ओटीपी

पुलिस ने बताया कि दोनों शख्स सिम कार्ड बेचते थे। दोनों पैसों के बदले वॉट्सऐप के ज़रिए पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजते थे, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जाता था। भोले-भाले लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट्स को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था। दोनों के पास से कई सिम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों से आगे की पूछताछ जारी है जिससे पता लगाया जा सके कि क्या उनके साथ और लोग भी इस नेटवर्क में शामिल थे।

माँ की प्रतिक्रिया आई सामने

सुमन शेख की गिरफ्तारी पर उसकी माँ मेनका बीबी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मेनका बीबी ने कहा, "मेरा बेटा स्टील के फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था। वह किसी गैरकानूनी काम में शामिल नहीं था। मेरे बेटे को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।"

Updated on:
23 Feb 2026 07:54 am
Published on:
23 Feb 2026 07:30 am
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

‘आदिवासियों को बाहर रखकर जो लागू हो रहा, वह UCC है ही नहीं’, राज्यों के यूसीसी ड्राफ्ट पर बरसे सैयद कासिम

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने किया धारा 370 हटाने का जिक्र? आखिर कैसे हुई थी जनसंघ के पहले अध्यक्ष की मौत

1993 बोबाजार धमाका मामले में नहीं रिहा होगा आरोपी राशिद खान, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक