कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने यूपीएस (UPS) को लेकर सरकार पर तंज कसा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है।
Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना (Unified Pension Scheme) को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार की इस स्कीम को लेकर अब विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने यूपीएस (UPS) को लेकर सरकार पर तंज कसा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है।
UPS में U का मतलब यू-टर्न
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार (Modi Government) का यू-टर्न है। 4 जून के बाद जनता की शक्ति पीएम की शक्ति के अहंकार पर हावी हो गई। खरगे ने आगे लिखा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन/इंडेक्सेशन के संबंध में बजट में रोलबैक, वक्फ से जुड़े बिल को जेपीसी को भेजना, ब्रॉडकास्ट बिल को वापस लेना, लेटरल एंट्री का रोलबैक इसके उदाहरण है। हम जवाबदेही सुनिश्चिचत करते रहेंगे और 140 भारतीयों को इस निरंकुश सरकार से बचाएंगे।
क्या है यूपीएस
केंद्र सरकार ने अपने 23 लाख कर्चमारियों के लिए यूपीएस लागू करने का फैसला किया है। यह स्कीम 1 अप्रैल 2025 को लागू होगी। इस पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को रियाटरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन मिलेगी। केंद्र सरकार (central government) ने यूपीएस को एनपीएस (NPS) के समांतर पेश किया है। इसके तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन मिलेगी। कर्मचारी के अंतिम कार्य वर्ष के 12 महीनों के औसत मूल वेतन की 50 प्रतिशत राशि होगी। यह पेंशन स्कीम उन कर्मचारियों को मिलेगी जो कम से कम 25 साल तक अपनी सर्विस कर चुके होंगे।