राष्ट्रीय

बेटा कर रहा पापा का इंतजार…ईरान के हमले में दो भारतीय की हुई मौत

US Israel Iran tensions: बिहार निवासी कैप्टन आशीष कुमार तीन भाइयों में सबसे बडे़ थे। उनके पिता वकील हैं।
2 min read
Mar 05, 2026
Israel Iran war,Strait of Hormuz,indians killed in iran attack,
ईरान के हमले में दो भारतीयों की मौत

Indians Killed in Iran Attack: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर स्काईलाइट पर हुए हमले में दो भारतीयों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान बिहार के कैप्टन आशीष कुमार और राजस्थान के चालक दल सदस्य दलीप सिंह के रूप में हुई है।

दोनों के शव हुए बरामद

वहीं हमले में दोनों के शव पूरी तरह से जल गए थे; उन्हें बरामद कर लिया गया है। आशीष 20 जनवरी को मर्चेंट नेवी में शामिल हुए और उनकी पहली तैनाती दुबई में हुई। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक उनके भाई ने कहा कि 22 फरवरी को वे ओमान जाने वाले स्काईलाइट जवार पर थे। 

वहीं राजस्थान के नागौर जिले के खिनवाटाना गांव के निवासी दलीप सिंह ने 22 जनवरी को अपनी ड्यूटी शुरू की थी और वह टैंकर पर चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हमले के समय सिंह कुमार के साथ जहाज के आगे वाले हिस्से में थे।

बेटा कर रहा इंतजार

बिहार निवासी कैप्टन आशीष कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता वकील हैं। आशीष का पांच साल का बेटा भी है, जो अपने पिता का इंतजार कर रहा। मीडिया से बात करते हुए कैप्टन आशीष के भाई ने कहा कि परिवार को 1 मार्च को समाचार और सोशल मीडिया के माध्यम से हमले के बारे में पता चला।

उन्होंने आगे कहा कि हमें इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ कि जिस टैंकर पर हमला हुआ था, उसमें उनका भाई मौजूद था। कल रात स्काईलाइट ने परिवार को फोन करके अपने जहाज पर हुए हमले की पुष्टि की। इसके बाद परिवार ने ओमान स्थित दूतावास से संपर्क किया।

मिडिल ईस्ट में तनाव जारी

दरअसल, इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर हमले किए। इसके अलावा ईरान ने कई खाड़ी देशों पर भी हमले किए। दोनों तरफ से लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जा रहे है।

Updated on:
05 Mar 2026 02:21 pm
Published on:
05 Mar 2026 02:21 pm