
India-US Trade Deal: अमेरिका द्वारा हाल ही में भारत सहित 14 देशों पर लगाए गए टैरिफ के बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को डेट कैपिटल मार्केट समिट में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों और के कारण डील अब तक अटकी हुई थी वह अब सुलझने लगी है। उनका समाधान हो रहा है। ऐसे में यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता हो जाता है तो भारत पर अन्य देशों की तुलना में कम टैरिफ लगेगा।
यदि ट्रेड डील पूरी होती है तो भारत पर अन्य आसियान (ASEAN) देशों जैसे मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम पर लगने वाले टैरिफ 18 से 20 फीसदी की तुलना में कम लगेगा। क्योंकि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के मुताबिक, यदि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो जाती है, तो प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ घटकर 17 प्रतिशत तक आ सकता है।
डेट कैपिटल मार्केट समिट में बोलते हुए गोयल ने अक्टूबर में होने वाले भारतीय निर्यात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में भारत का निर्यात 90 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यानी कि अभी तक कई महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते (FTAs) लागू नहीं हुए हैं और व्यापार में भारी उछाल आया है। गोयल ने आगे कहा कि भारत का निर्यात लगातार मजबूत हो रहा है और देश 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसके साथ ही गोयल ने कहा कि यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर इस वर्ष के अंत तक होने की संभावना है। ऐसे में यह अगले वर्ष मार्च या अप्रैल तक लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि नर्यात के आंकड़े इस डील के पूरा होने से पहले ही भारत के प्रयासों की सफलता को बताते हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्यातकों और उद्योग जगत के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया।