अप्रैल के पैकेज में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक शामिल थे। परिसीमन विधेयक में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करने के लिए आयोग का प्रस्ताव था। तीसरा विधेयक दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की चुनावी व्यवस्था में जरूरी बदलावों से जुड़ा था।