राष्ट्रीय

‘अस्पताल या क्लिनिक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी’, भारत की सुविधा देख अमेरिकी महिला रह गईं हैरान, बोली- यह सिर्फ India में ही संभव

Blood test at home: मुंबई में रहने वाली अमेरिकी महिला लिज भारत की घर बैठे ब्लड टेस्ट सुविधा देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने बताया कि लैब टेक्नीशियन घर आकर बिना अतिरिक्त शुल्क के सैंपल लेकर गया, जबकि इसकी कीमत भी अमेरिका की तुलना में काफी कम थी।
2 min read
Jul 16, 2026
US woman praises India's home blood test service.
लिज ने बताया कि इस ब्लड टेस्ट की कीमत ही अमेरिका में उन्हें चुकानी पड़ने वाली राशि का लगभग दसवां हिस्सा थी। (Instagram/@spicygori)

India Home blood sample collection: भारत में घर से ब्लड टेस्ट बुक करना आजकल आम बात है, लेकिन मुंबई में रहने वाली एक अमेरिकी महिला के लिए यह अनुभव बेहद हैरान करने वाला था। इसे लेकर अमेरिकी महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लैब टेक्निशियन उसके घर आया। उसने कुछ ही मिनटों में खून का सैंपल लिया। सबसे खास बात यह रही कि होम विजिट के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @spicygori नाम से मशहूर अमेरिकी महिला लिज (Liz) ने वीडियो में बताया कि उन्हें मुंबई में ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत पड़ी। इसके लिए उन्होंने एक क्लिनिक में अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए फोन किया। उन्हें उम्मीद थी कि इसके लिए उन्हें क्लिनिक जाकर इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन क्लिनिक की ओर से उन्हें बताया गया कि आने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनका स्टाफ घर आकर सैंपल ले जाएगा।

'मैंने सिर्फ भारत में ही देखा'

भारत में इस तरह की मेडिकल सेवा से हैरान और प्रभावित होकर अमेरिकी महिला लिज ने लिखा, 'मैंने ऐसा सिर्फ भारत में देखा है, कहीं और नहीं। अस्पताल जाने, इंतजार करने, डॉक्टर से मिलने और पूरी प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। लेकिन यहां मैं आराम से घर पर थी। टेक्निशियन आया और एक-दो मिनट में सैंपल लेकर चला गया। यह वाकई हैरान करने वाला था।'

'यह सिर्फ भारत में ही संभव है'

अमेरिकी महिला ने बताया कि उन्हें लगा था कि घर से ब्लड सैंपल लेने के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा, क्योंकि इसकी कीमत अमेरिका की तुलना में पहले से ही बेहद कम थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त थी। लिज ने आगे बताया कि इस टेस्ट की कीमत अमेरिका में चुकाई जाने वाली राशि का लगभग दसवां हिस्सा थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यह सिर्फ भारत में ही संभव है।'

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

अमेरिकी महिला द्वारा भारत की मेडिकल सुविधाओं को लेकर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। कई यूजर्स ने कहा कि भारत में डोरस्टेप हेल्थकेयर सेवाएं आम बात हैं, लेकिन फिलहाल लोग अक्सर इसकी अहमियत महसूस नहीं करते।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'भारत रहने के लिए शानदार जगह है। मुझे अपना भारत बहुत पसंद है। दुनिया घूमो, लेकिन रहने के लिए भारत ही मेरी पहली पसंद है।' एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जिस चीज को हम सामान्य मानते हैं, वही असल में एक बड़ी सुविधा और विशेषाधिकार है।' वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल सुविधाओं के मामले में भारत की बराबरी कोई दूसरा देश नहीं कर सकता।'

Updated on:
16 Jul 2026 08:27 am
Published on:
16 Jul 2026 08:26 am
Also Read
View All
Tejashwi Yadav on GDP: ‘किस बात का ग्रोथ? मोदी जी रील छोड़िए, रियलिटी पर बात करिए’, GDP को लेकर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर तंज

बागी TMC सांसदों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- ‘दो-तीन हफ्ते और क्यों चाहिए, एक हफ्ते में जवाब क्यों नहीं दिया?’

Tej Pratap Yadav threat: तेज प्रताप यादव को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

Allahabad High Court: ‘एक भी सबूत नहीं पेश कर सके’, राहुल गांधी की नागरिकता पर याचिका वापस, इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं टिके दावे

Bihar MLC Election: 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर बोले- जाति देखकर नहीं चुनेंगे उम्मीदवार