राष्ट्रीय

विजय माल्या कब लौटेंगे भारत? बिज़नेसमैन ने दिया बॉम्बे हाईकोर्ट को जवाब

भगोड़ा घोषित किए गए बिज़नेसमैन विजय माल्या के भारत आने का इंतज़ार कई लोगों का है। हालांकि वह कब भारत आएंगे इस बारे में कोई नहीं जानता। अब माल्या ने इस बारे में बॉम्बे हाईकोर्ट को जवाब दे दिया है।

2 min read
Feb 19, 2026
Vijay Mallya (Photo - ANI)

जाने-माने भारतीय बिज़नेसमैन विजय मल्या ने 2016 में भारत छोड़ दिया था। किंगफिशर एयरलाइंस के दिवालिया होने की वजह से कई बैंकों से लिए गए लोन को माल्या चुका नहीं पाए थे और ऐसे में उन्हें भारत छोड़कर इंग्लैंड जाना पड़ा। इस समय वह लंदन में रह रहे हैं। उन पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और ऋण चूक के आरोप लगाए गए हैं और भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। भारत सरकार उनके प्रत्यर्पण की भी कोशिश कर रही है। कुछ समय पहले माल्या ने दावा किया था कि उन पर जितना भी लोन बकाया था, वो उन्होंने चुका दिया है। हालांकि वह कब भारत आएंगे, इस बात पर अभी भी संदेश बना हुआ है। इस बारे में अब उन्होंने एक अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ें

परमाणु ताकतों में भारत छठे स्थान पर, पांच साल में 20% बढ़ा जखीरा

माल्या ने दिया बॉम्बे हाईकोर्ट को जवाब

माल्या कब भारत आएंगे, यह सवाल कई लोगों के मन में है। उन्होंने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि वह लंदन से भारत कब लौटेंगे, इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई जा सकती। माल्या ने 2018 के भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून की वैधता को चुनौती दी है। चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अखंड की बेंच ने कहा है कि अगर माल्या चाहते हैं कि उनकी याचिका पर विचार हो तो उन्हें भारत लौटना चाहिए, लेकिन माल्या के अनुसार वह फिलहाल नहीं बता सकते कि उनकी भारत वापसी कब होगी।

भारतीय पासपोर्ट हो चुका है रद्द

माल्या के वकील ने बताया कि भारत सरकार ने उनका पासपोर्ट 2016 में रद्द कर दिया था और अब उनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है। इसके अलावा माल्या के वकील ने ब्रिटेन की एक अदालत के आदेश का हवाला दिया जिसमें माल्या को देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। इस आदेश के अनुसार माल्या न तो इंग्लैंड-वेल्स छोड़ सकते हैं और न ही किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

भारत अंतरिक्ष में बनाएगा ‘डिजिटल किला’, सौर ऊर्जा से चलेंगे सर्वर

Also Read
View All

अगली खबर