राष्ट्रीय

विजय की जीत के पीछे कौन? जॉन अरोकीयासामी ने लिखी तमिलनाडु की नई राजनीति

Vijay Political Strategist: तमिल सुपरस्टार Vijay की राजनीतिक सफलता के पीछे जॉन अरोकीयासामी का बड़ा दिमाग माना जा रहा है। जानिए कैसे इस रणनीतिकार ने विजय की फैन फॉलोइंग को वोट बैंक में बदलकर Tamilaga Vettri Kazhagam को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
2 min read
May 07, 2026
Feature image
थलापति विजय। (Photo-IANS)

TVK Election Victory: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं विजय ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, एक्टर विजय की राजनीति में एंट्री के पीछे एक रणनीतिकार का दिमाग माना जाता है, जिसका नाम जॉन अरोकीयासामी है। विधानसभा चुनाव में TVK के शानदार प्रदर्शन का श्रेय अरोकीयासामी को ही दिया जा रहा है।

दरअसल, जब 2023 में अरोकीयासामी विजय के राजनीतिक कैंप से जुड़े, तब विजय के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक घंटे में 10 लाख लाइक्स आ जाते थे। वे इस आंकड़े से काफी प्रभावित थे। इस दौरान वे अपने सहयोगियों से एक सवाल पूछते थे कि क्या इन लाइक्स को वोटों में बदला जा सकता है? फिर खुद ही जवाब देते थे — बिल्कुल बदलेगा, बस इंतजार करो।

TVK की जीत में अरोकीयासामी ने निभाई भूमिका

विधानसभा चुनाव में टीवीके की तरफ से जनता के सामने भले ही विजय का चेहरा हो, लेकिन पर्दे के पीछे पूरी रणनीति अरोकीयासामी ने संभाली थी। पार्टी के भीतर उन्हें सिर्फ चुनावी सलाहकार नहीं, बल्कि संगठन का मास्टरमाइंड माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ चुनावी रणनीति बनाई, बल्कि पार्टी की संरचना, कार्यशैली और राजनीतिक दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाई।

दरअसल,अरोकीयासामी का मानना था कि विजय की फैन फॉलोइंग को राजनीतिक ताकत के रूप में बदला जा सकता है। विधानसभा चुनाव में इसी सोच के साथ उन्होंने टीवीके की पूरी रणनीति तैयार की। 

विजय को दी थी ये सलाह

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरोकीयासामी ने ही विजय को बीजेपी और दक्षिणपंथी राजनीति से दूरी बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने द्रविड़ राजनीति के करीब रहने को कहा था। उनका मानना था कि तमिलनाडु का बड़ा वोट बैंक द्रविड़ विचारधारा से जुड़ा हुआ है और विजय को उसी भावना के साथ खुद को पेश करना होगा। TVK का चर्चित नारा-DMK राजनीतिक दुश्मन है, BJP वैचारिक दुश्मन – उन्हीं की रणनीति का हिस्सा माना जाता है।

NDA में चले जाते हैं विजय

TVK के एक नेता ने दावा करते हुए बताया कि अगर अरोकीयासामी नहीं होते तो एक्टर विजय एनडीए में शामिल हो जाते। बताया जाता है कि विजय और अरोकीयासामी के बीच 2023 में तीन साल का औपचारिक समझौता हुआ था।

इन पार्टियों के लिए भी कर चुके हैं काम

आंध्र प्रदेश के चित्तूर से आने वाले जॉन अरोकीयासामी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की और फिर चेन्नई से एमबीए (MBA) किया। उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल कंसल्टिंग में लंबा अनुभव हासिल किया। वह पहले PMK के मात्रम मुनेत्रम अंबुमणि अभियान, कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, शरद पवार की NCP और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ भी काम कर चुके हैं।

Published on:
07 May 2026 08:53 am
Also Read
View All
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? चूक कहां हुई? खड़े हो रहे कई सवाल

NEET लीक के गुनहगारों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बिहार में कैसे लगी थी सिस्टम में सेंध