राष्ट्रीय

कांग्रेस के पूर्व सीएम के बेटे करने जा रहे दूसरे शादी, जानें कौन बनेगी राजघराने की बहू

Vikramaditya Singh Marriage: हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी होगी।
2 min read
Aug 19, 2025
Feature image
विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी करने वाले हैं (Photo- X @VikramadityaINC)

Vikramaditya Singh Marriage: हिमालच प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतीभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह दूसरी शादी करने जा रहे है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से शादी करेंगे। यह शादी 22 सितबंर को चंडीगढ़ में होगी। बता दें कि 2019 में विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। हालांकि घरेलू विवाद के चलते उनका तलाक हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इन्विटेशन कार्ड

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि विक्रमादित्य सिंह ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उमकी मां ने इसकी पुष्टि की है। 

कौन हैं अमरीन कौर

अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। कौर ने डबल मास्टर और मनोविज्ञान में PHD भी है। बताया जा रहा है अमरीन कौर विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त भी है। 

कहां होगी शादी 

विक्रमादित्य सिंह और अमरीन कौर की शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर- 2 में होगी। जहां सुबह 10 बजे से रस्में शुरू होंगी और दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन होगा। हालांकि कार्यक्रम को निजी रखा गया है लेकिन इसमें कई दिग्गजों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। 

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वर्तमान में विक्रमादित्य सिंह हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे शिमला ग्रामीण सीट से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने उन्हें मंडी सीट से टिकट दिया था, विक्रमादित्य सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत थी, इस चुनाव में विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा। विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश के बिशप स्कूल से पढ़ाई की हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक और परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Updated on:
19 Aug 2025 02:42 pm
Published on:
19 Aug 2025 02:42 pm