राष्ट्रीय

Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लैड में रहत बचाव कार्य जारी, सांसद प्रियंका गांधी ने की जरुरी अपील, अब तक 4 लोगों की मौत

Wayanad Landslide Death Toll: केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राहत और बचाव कार्यों में सहयोग की अपील की है।
2 min read
Jul 07, 2026
Wayanad Landslide news
वायनाड लैंडस्लैड में अब तक 4 लोगों की मौत(फोटो-PTI)

Wayanad Landslide News: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन ने तबाही मचा दी। मेप्पाडी के पास कल्लाडी इलाके में हुए लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस बीच वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग की अपील की है।

टनल प्रोजेक्ट साइट पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा कल्लाडी स्थित प्रस्तावित वायनाड-मलप्पुरम टनल रोड प्रोजेक्ट के निर्माण क्षेत्र में हुआ। खुदाई के दौरान जमा मलबा अचानक खिसककर नीचे आ गया, जिससे सड़कें बंद हो गईं। मलबे की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि सात लोगों के लापता होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।

चर्च, चाय की दुकान और बस स्टॉप दबे

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार, भूस्खलन मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां एक चर्च, चाय की दुकान और बस स्टॉप भी मलबे में दब गए। पिछले 24 घंटे में इलाके में करीब 265 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन साइट के आसपास मौजूद कुछ लोग हादसे की चपेट में आ गए। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले- स्थिति नियंत्रण में

केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि फिलहाल स्थिति राज्य सरकार के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार को अतिरिक्त बल या विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी तो केंद्र हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह मदद नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रियंका गांधी ने जताया दुख, लोगों से की सहयोग की अपील

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस की टीमें लगातार बचाव अभियान में जुटी हैं। जिला प्रशासन, संबंधित मंत्रियों और स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हैं और हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना भी की। उन्होंने यूडीएफ कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें, ताकि अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।

Updated on:
07 Jul 2026 05:53 pm
Published on:
07 Jul 2026 05:37 pm
Also Read
View All
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर दर्ज 23 से अधिक FIR, 60 से ज्यादा क्रिमिनल मामले, ठिकानों पर अब ईडी की रेड

Trinamool Congress: तृणमूल कांग्रेस ने बैंक खातों और चंदे का पूरा ब्योरा सार्वजनिक होने का दावा किया

Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

पूर्व सीएम चन्नी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- पुलिस और लॉरेंस गैंग में साठगांठ, FBI ने भी इंस्पेक्टर को आरोपी बनाया

बॉम्बे हाई कोर्ट से एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को राहत, 275 वेबसाइट से हटेंगे डीपफेक वीडियो-फोटो