राष्ट्रीय

Weather Alert: देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने राज्य का हाल

Heavy rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक देश के 22 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आंशका जताई गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2025, 9:15 AM IST
heavy Rain
भारी बारिश के दौरान सड़क पर भरा पानी (फोटो-पत्रिका)

Weather Alert: भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम ​का मिजाज बदला हुआ है। कई जगह झमाझम बारिश हो रही है तो कुछ जगह बरसात का इंतजार किया जा रहा है। ​आने वाले दिनों में देशभर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान ने नया अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक जमकर बरसात होने वाली है। आइये जानते है आपके राज्य में कैसा मौमस रहने वाला है।

IMD Update: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक देश के 22 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आंशका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम भारत के इन राज्यों में बहुत भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है।

यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में 4 जुलाई तक भारी बारिश

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 30 जून को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी/24 घंटे) होने की संभावना है। 28 जून से 04 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार, 2 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 28 जून, 03 और 04 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान, 01-04 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में 29 और 30 जून को हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा के साथ, 28 जून से 02 जुलाई के दौरान 29 जून, 01 और 02 जुलाई को उत्तर प्रदेश, 03 और 04 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत की बात करे तो 28 जून से 04 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 01 और 02 जुलाई को विदर्भ, 28 जून और 30 जून से 02 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 28 जून से 01 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा का मैदान, 29 जून से 04 जुलाई के दौरान बिहार, 28 जून 01 और 02 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा, 01 और 02 जुलाई को छत्तीसगढ़ में भी जमकर बादल बरसने वाले है।

Updated on:
29 Jun 2025, 9:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे