राष्ट्रीय

Maharashtra Weather Forecast Today: महाराष्ट्र में आज कहीं उमस भरी गर्मी तो होगी हल्की बारिश, जानिए क्या रहेगा तापमान

Maharashtra Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में आज कुछ जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश की संभावना करीब 65 प्रतिशत है। क्लाउड कवर 21 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहेगा।  

2 min read
Aug 27, 2021
weather.jpg

नई दिल्ली।

महाराष्ट्र में आज यानी शुक्रवार को तापमान (Maharashtra Weather Forecast Today) 21 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिससे बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तो वर्षा बारिश की संभावना करीब 65 प्रतिशत तक है। वहीं तीव्रता जीरो से 0.1 मिलीमीटर रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में आज कमजोर मानसून की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राज्य में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में बारिश को लेकर संभावना 65 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि, कई जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे मगर बारिश नहीं होगी।

इसके अलावा गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तीव्रता कुछ बढ़ेगी, लेकिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। क्लाउड कवर समय के अनुसार बदलता रहेगा। यह न्यूनतम 21 प्रतिशत से अधिकतम 90 प्रतिशत तक रहेगा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार को भी दृश्यता दस प्रतिशत रहेगी। मानसून की वजह से आद्रता बढ़ी रहेगी और यह 60 प्रतिशत से 93 प्रतिशत के बीच रहेगी। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में आज हवा की गति भी बहुत तेज नहीं होगी। यह विभिन्न समय पर 7 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक रह सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है, मगर यह गति अधिकतम 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और इसका रुख पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि राज्य के लोगों को अभी अगस्त तक बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। सितंबर महीने की शुरुआत में बारिश की उम्मीद है।

Published on:
27 Aug 2021 01:21 pm