राष्ट्रीय

Weather Update: कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast Update : देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में सूरज की तपिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लू के थपेड़ों ने इंसान से लेकर जानकर हर किसी को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कुछ राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।

2 min read
Weather Forecast Update

Weather forecast Update : उत्तर भारत में बीते सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान के चलते कई राज्यों में लू के हालात बने हुए हैं। भीषण गर्मी और लू से दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत झुलस रहा है। कुछ राज्यों में पारा 47 डिग्री के पास पहुंच गया है। बढ़ते तापमान की वजह से रिकॉर्ड टूट रहे है। राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कुछ राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। अगले कुछ दिनों लोगों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने 1 मई तक दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 2 मई के बाद, आगे बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ के साथ पारा गिरने की उम्मीद है।

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान ने 72 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल 72 साल में दूसरी बार दिल्ली में अप्रैल का महीना सबसे गर्म रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 1950 के बाद यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में अप्रैल माह में इतनी गर्मी पड़ी हो। इससे पहले अप्रैल 2010 में इतनी गर्मी हुई थी। अप्रैल महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी-बिहार में हीट वेव
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गर्मी काफी पड़ रही है। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इसके अलावा, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बीते कुछ दिनों से हीट वेव की वजह से गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कुछ राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत की आस, IMD का अनुमान- कुछ राज्यों में 2 मई से होगी बारिश



छत्तीसगढ़ में मिल सकती है गर्मी से राहत
छत्तीसगढ़ में भी गर्मी से जनजीवन काफी प्रभावित है। ने लू के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते लू के हालात के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती। वहीं कुछ जिलों में गर्मी के हालत बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पटिलाया हिंसा : रातभर लगा रहा कर्फ्यू, आज हिंदू संगठनों ने बुलाया बंद

इन राज्यों में लू चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के पश्चिमी तटीय इलाकों, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय आदि जैसे कुछ राज्यों में हल्की बारिश होगी, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
मौसम के अनुसार जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और अगले 5 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।

Published on:
30 Apr 2022 10:43 am
Also Read
View All