
weather update देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों लगातार बारिश जारी है। इससे जन-जीवन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों में भी इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में अगले पांच दिन देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में, अगले पांच दिन तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की उम्मीद है।
[typography_font:14pt;" >बिहार-बंगाल और नॉथ ईस्ट में भी बरसेंगे बादल
आईएमडी ने कहा, "बिहार में 17 जुलाई तक इसी तरह की स्थिति रहेगी। ओडिशा में अगले पांच दिन तक अलग-अलग भारी बारिश होगी, जबकि झारखंड में 15 से 17 जुलाई तक भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 15 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। त्रिपुरा, असम और मेघालय में अगले चार दिन तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी और अरुणाचल प्रदेश में 16 जुलाई तक भारी बारिश होगी।''
[typography_font:14pt]पश्चिम भारत के लिए IMD का अलर्ट
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले पांच दिन तक पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम और कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें कहा गया है, "मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में 15 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी। गुजरात में 18 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होगी।"
[typography_font:14pt;" >दक्षिण भारत में ऐसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत में 18 जुलाई तक तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होगी और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें कहा गया है, ''तेलंगाना, केरल और माहे में भी 18 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी।'' मालूम हो कि बारिश के कारण देश के कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में है।
यह भी पढ़ें - ITO, लाल किला, राजघाट, तक सड़कों पर सैलाब, तस्वीरों में देखें दिल्ली बाढ़ के हाल