31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITO से लाल किला और राजघाट तक डूबी दिल्ली, तस्वीरों में देखें हाल

यमुना नदी की जलधारा से इस समय पूरी दिल्ली का हाल बेहाल है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार में हर ओर सिर्फ पानी ही पानी है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। आलम ये है कि अब यमुना का पानी लाल किला और राजघाट तक भी पहुंच गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 Jul 2023, 4:25 PM IST

untitled.png

Delhi Flood : यमुना नदी की जलधारा से इस समय पूरी दिल्ली का हाल बेहाल है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना बाजार में हर ओर सिर्फ पानी ही पानी है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। आलम ये है कि अब यमुना का पानी लाल किला और राजघाट तक भी पहुंच गया है।

ito.png

आईटीओ : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों पर पानी सड़कों तक पहुंच गया है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक़्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं अब आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

rajghat.png

राजघाट : भारी बारिश और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के राजघाट के पास तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि आज कुछ राहत भरी खबर सामने आयी है। 12 घंटे में 24 सेमी यमुना नदी का जल स्तर कम हुआ है।

india_gate.png

इंडिया गेट : हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया, जिससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यमुना का पानी इंडिया गेट, दिल्ली सचिवालय सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

red_fort.png

लाल किला : लाल किला के बाहर घुटनों से ऊपर तक पानी पहुंच गया है। सीएम आवास के 500 मीटर तक जलभराव हो गया है। यमुना बाजार, मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया में भी पानी भर गया है।

lg_house.png

एलजी हाउस : दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर को सील कर दिया गया है। भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि छोटे वाहनों की एंट्री जारी रहेगी।

chandini_chowk.png

चांदनी चौक : दिल्ली के कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत है। क्योंकि वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिये गये हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों को तैनात कर दिया गया है।


बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय