देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली में एक बार फिर गर्मी ने डेरा जमा लिया है। सूरज की तपिश के बीच बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यही नहीं दिल्ली में मानसून के दस्तक की भी तारीख सामने आ गई है।
देश के साथ-साथ दिल्ली में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते जहां बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं बारिश थमने के साथ ही एक बार फिर सूरज का सितम दिल्लीवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। हालांकि पहले की तरह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक तो नहीं पहुंचा लेकिन गर्मी और उमस लोगों के लिए दिक्कत खड़ी कर रही है। हालांकि इस बीच भारती मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ दिल्ली में मानसून के दस्तक की तारीख भी सामने आ गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों हुई प्री-मानसून की बारिश ने दिल्लीवासियों को खासी राहत दी थी। लेकिन इसके बाद से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
यही वजह है कि लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली हैं, क्योंकि दिल्ली में मानसून 27 जून को दस्तक दे रहा है। इसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें - 52 साल बाद सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज, मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया
IMD के मुताबिक, मानसून आमतौर पर 27-29 जून के आसपास दिल्ली से टकराता है। हालांकि बीते वर्ष राजधानी में मानसून सबसे देरी से आया था। जून महीने के आखिरी में आने वाला मॉनसून पिछले साल 13 जुलाई से शुरू हुआ था। यह 19 सालों में सबसे देरी से आने वाला मानसून था।
आज से बदल जाएगा मौसम
राजधानी दिल्ली में 23 जून से मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि तीन से चार दिन बारिश होने की उम्मीद नहीं हैं। वहीं 25 जून को अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान
तापमान की बात करें तो दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम साफ रह सकता है और दिन में तेज हवाएं चलेंगी।
जबकि दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इसके साथ ही गुरुग्राम की बात करें तो यहां धिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें - Mausam update: बारिश होने की संभावना, सूरज की गर्मी में आएगी नरमी