राष्ट्रीय

बंगाल में चुनावी शोर थमा: ‘TMC के गुंडे घर से बाहर न निकलें’, अमित शाह बोले- ममता दीदी, अब आपका समय समाप्त

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2026) के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार आज समाप्त हो गया है। पहले चरण के मतदान का चुनावी प्रचार थमने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) पर निशाना साधा।

2 min read
Apr 22, 2026
Union Home Minister Amit Shah (2)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo- IANS)

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अमित शाह ने कहा- अब ममता बनर्जी का समय समाप्त हो चुका है। उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि बंगाल में अगली सरकार BJP की बनेगी और मुख्यमंत्री भी बंगाली ही होगा। अमित शाह ने कहा- ममता दीदी को देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपना वोटबैंक और घुसपैठिए दिखाई देते हैं।

अमित शाह बोले- ममता दीदी, अब आपकी जाने की बारी है

चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के लिए यह मेरी आखिरी सभा है। उन्होंने कहा- मैं चांदीपुर के मंच से कह रहा हूं कि ममता दीदी, अब आपका समय समाप्त हो गया है। आपने बंगाल की जनता को बहुत परेशान कर लिया। अब आपके जाने की बारी है और कमल के फूल के आने की बारी है।

अमित शाह ने साफ कहा- आज मैं कहकर जा रहा हूं कि अब कोई भतीजा भविष्य में बंगाल का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। भतीजे ने चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य छोड़ने के लिए पहले ही टिकट खरीद लिया है। बंगाल का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, बंगाल में जन्मा हुआ होगा और बंगाली भाषा बोलने वाला होगा।

अमित शाह ने किया सरकार बनाने का दावा

अमित शाह ने चुनावी सभा में कहा कि 4 मई को मतगणना के बाद 5 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा- आज मैं घुसपैठियों को बता रहा हूं कि 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनने वाली है। जल्दी से बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो। दीदी ने बंगाल की सीमा घुसपैठियों के लिए खुली रखी है। आप सुवेंदु अधिकारी को जिताइए, हम 45 दिनों के अंदर सीमा सील कर देंगे। घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे।

TMC के गुंडे घर से बाहर न निकलें

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा शुरू होगी। इसके अलावा, अमित शाह ने क्षेत्र के विकास का रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने बताया कि चांदीपुर और आसपास के इलाकों में पान की खेती होती है। इसलिए भारत सरकार यहां एक पान अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगी। राजनीतिक विरोधियों को चेतावनी देते हुए अमित शाह ने कहा- ममता के गुंडों को भी बता रहा हूं कि 23 तारीख को अपने घरों से बाहर न निकलें। 5 तारीख को भाजपा सरकार आ रही है। हम उन्हें पाताल लोक से भी ढूंढ निकालेंगे और सलाखों के पीछे भेज देंगे।

Also Read
View All
अब मनमर्जी के साइज में नहीं बिकेगा खाने का तेल, सरकार ने तय किए 9 स्टैंडर्ड साइज, कंपनियों को 3 महीने का समय

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में भगदड़, प्रदेश अध्यक्ष बोले-‘हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का नंबर-1 नेता है’

‘सरकारी योजनाएं किसी की निजी खैरात नहीं’, CM शुभेन्दु अधिकारी पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Alka Lamba पर कोर्ट का फैसला, कांग्रेस नेता बोलीं- ‘खुद को बेकुसूर साबित करने के लिए सेशन अदालत में चुनौती दूंगी’

Cockroach Janata Party Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं दिया इस्तीफा, अब पूरे देश में होंगे विरोध प्रदर्शन