राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों को जनवरी 2027 से मिलेगा भत्ता, ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में जनवरी 2027 से 'भरोसा' योजना शुरू होगी। ग्रेजुएट और ITI प्रशिक्षित युवाओं को 2,000 रुपये, जबकि गैर-ग्रेजुएट को 1,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 5:46 PM IST
suvendu adhikari
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी(फोटो-IANS)

Bharosa Scheme 2027: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बेरोजगार युवाओं के लिए नई योजना 'भरोसा' शुरू करने का ऐलान किया है। यह योजना जनवरी 2027 से लागू होगी। इसके तहत ग्रेजुएट और सरकार से मान्यता प्राप्त वोकेशनल या ITI कोर्स करने वाले युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, गैर-ग्रेजुएट युवाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले चुनावी घोषणा पत्र में ग्रेजुएट युवाओं को 3,000 रुपये और गैर-ग्रेजुएट युवाओं को 2,000 रुपये देने का वादा किया था। हालांकि, फिलहाल वित्तीय जिम्मेदारियों को देखते हुए भत्ते की राशि कम रखी गई है।

2028-29 से बढ़ेगी भत्ते की राशि


सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती 15 महीनों तक युवाओं को संशोधित दरों पर भत्ता दिया जाएगा। इसके बाद वित्त वर्ष 2028-29 से ग्रेजुएट युवाओं को 3,000 रुपये और गैर-ग्रेजुएट युवाओं को 2,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर कई नई कल्याणकारी योजनाओं, महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान और पुराने बकाये चुकाने की वित्तीय जिम्मेदारी है। इसी वजह से फिलहाल भत्ते की राशि में बदलाव किया गया है।

पहले 'युवा साथी' नाम से चल रही थी योजना


इस योजना का पुराना नाम 'युवा साथी' था। इसे विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। इसके तहत 21 से 45 वर्ष की उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने का प्रावधान था। हालांकि, सरकार बदलने के बाद यह योजना केवल दो महीने तक ही संचालित हो सकी। नई सरकार ने इसका नाम बदलकर 'भरोसा' कर दिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, योजना के क्रियान्वयन में भी बदलाव किया गया है। अब आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल होगी और लाभार्थियों का आधार से वेरिफिकेशन किया जाएगा।

किन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

  • एक परिवार के अधिकतम दो सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
  • सरकार की किसी अन्य भत्ता योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को भी 'भरोसा' के तहत सहायता नहीं मिलेगी।

योजना की पूरी जानकारी एक नजर में

विवरणजानकारी
योजना का नामभरोसा
शुरुआतजनवरी 2027
ग्रेजुएट और ITI/वोकेशनल प्रशिक्षित युवा2,000 रुपया प्रति माह
गैर-ग्रेजुएट युवा1,500 रुपया प्रति माह
बढ़ी हुई राशि लागूवित्त वर्ष 2028-29
भविष्य में ग्रेजुएट को3,000 रुपया प्रति माह
भविष्य में गैर-ग्रेजुएट को2,000 रुपया प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाडिजिटल और आधार से जुड़ी
Updated on:
23 Nov 2026, 5:46 PM IST
Published on: