राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को मिला टिकट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP ने तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें आरजी कर रेप केस की पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है।
2 min read
Mar 25, 2026
West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026 (Image: IANS)

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले की पीड़िता की मां को उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

रेप पीड़िता की मां को पानीहाटी से टिकट

भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में पीड़िता की मां को पानीहाटी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह चुनाव लड़कर तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ना चाहती हैं। पार्टी ने अब उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

तीसरी सूची में इन उम्मीदवारों को मिला मौका

भाजपा की जारी सूची के अनुसार, कूचबिहार दक्षिण से रथीन्र नाथ बोस, रासगंज से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद, इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी और शांतिपुर से स्वपन दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगूर से अरुण कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा, चुंचुड़ा से सुबीर नाग, हरिपाल से मधुमिता घोष और तमलुक से हरे कृष्णा बेरा को भी टिकट दिया गया है।

वहीं मेदिनीपुर से शंकर गुच्छैत, कटवा से कृष्णा घोष, सैंथिया से कृष्णा कांत साहा, नलहाटी से अनिल संह और पूर्वस्थली दक्षिण से प्राणकृष्ण तपदार को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

2024 की घटना से उठा था देशभर में आक्रोश

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों और समाज के लोगों ने लंबे समय तक प्रदर्शन किए थे।

पहले भी जारी हो चुकी हैं दो सूचियां

भाजपा इससे पहले दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, जिनमें रूपा गांगुली और निसिथ प्रमाणिक जैसे बड़े चेहरे भी थे। इससे पहले पहली सूची में 144 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को आयोजित होंगे, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Updated on:
29 Apr 2026 10:08 pm
Published on:
25 Mar 2026 08:22 pm
Also Read
View All
कोलकाता के ताराताला हादसे मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, शेड गिरने से पांच नागरिकों की हुई थी मौत

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा