
West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान कई स्थानों पर कानून-व्यवस्था और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठे। आरोप है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने मतदान के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और अपने पद का दुरुपयोग किया। इसी मामले में अब चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
निलंबित किए गए अधिकारियों में IPS अधिकारी समेत SDPO और थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सूची इस प्रकार है-
ये सभी अधिकारी डायमंड हार्बर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इन पर गंभीर कदाचार व पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं।
चुनाव आयोग ने मतदान के दिन कई स्थानों पर निष्पक्षता की कमी और कथित दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया। आयोग ने पहले ही संकेत दिया था कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग के निर्देश पर इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई, जिसके तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया।
डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को भी चुनाव आयोग ने चेतावनी जारी की है। उन पर आरोप है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहीं।
23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान कई जगहों पर छिटपुट झड़पों की खबरें सामने आईं। कुछ स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों के साथ मारपीट और हमले के आरोप भी लगे, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठे।