राष्ट्रीय

Bengal Result Analysis: 49 सीटों पर जीत का अंतर डिलीट किए गए वोटर्स से कम, जानें- TMC-BJP ने कितनी सीटें जीती

Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 49 सीटों पर जीत का अंतर एसआईआर के दौरान हटाए गए मतदाताओं की संख्या से कम रहा। इनमें बीजेपी ने 26, टीएमसी ने 21 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की।

2 min read
May 07, 2026
49 सीटों पर जीत का अंतर डिलीट किए गए वोटर्स से कम (Photo-IANS)

Bengal Result Analysis: पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 293 सीटों में से 49 ऐसी सीटें रहीं जहां जीत का अंतर उन मतदाताओं की संख्या से कम था, जिनके नाम एसआइआर (SIR) के दौरान मतदाता सूची (Voter List) से हटाए गए थे। राज्यभर में एसआइआर के दौरान 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए थे। इन 49 सीटों में से 26 सीटें बीजेपी ने जीतीं, 21 टीएमसी और 2 सीटें कांग्रेस ने जीतीं।

ये भी पढ़ें

Bengal Result Analysis: वोट बंटने से हुआ नुकसान, 82 सीटों पर नंबर-3 को जीत के अंतर से मिले ज्यादा वोट

BJP ने जीती 207 सीटें

बता दें कि प्रदेश में बीजेपी ने कुल 207 सीटें जीतीं। इनमें से 26 सीटों पर ऐसी स्थिति रही जहां हटाए गए वोटर्स की संख्या जीत के अंतर से ज्यादा थी। इनमें से 25 सीटें बीजेपी ने टीएमसी से छीनीं, जबकि दार्जिलिंग सीट उसने बरकरार रखी। पांच सीटों पर तो हटाए गए मतदाताओं और जीत के अंतर में 10,000 से ज्यादा का फर्क रहा।

कुल 293 सीटों में से 16 सीटें ऐसी रहीं जहां हटाए गए मतदाताओं और जीत के अंतर के बीच का फर्क 10,000 से ज्यादा था। टीएमसी की 80 में से 21 सीटों पर हटाए गए मतदाताओं की संख्या जीत के अंतर से ज्यादा रही। यह अंतर समसेरगंज में सबसे ज्यादा 67,188 तक था, जबकि कामरहाटी में यह अंतर सिर्फ 119 का रहा। टीएमसी ने ऐसी 9 सीटें जीतीं जहां यह अंतर 10,000 से ज्यादा था।

अन्य दलों की स्थिति

अन्य दलों में कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी ने 2-2 सीटें जीतीं, जबकि सीपीएम और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट को 1-1 सीट मिली। कांग्रेस की दोनों जीत (फरक्का और रानीनगर) ऐसी सीटों पर आईं जहां जीत का अंतर हटाए गए मतदाताओं से कम था।

सीटविजेताजीत का अंतरSIR में हटे नाम
समसेरगंजकांग्रेस7,58774,775
लालगोला टीएमसी1,896055,420
फरक्काकांग्रेस8,19338,822
मटियाबाड़ीटीएमसी10,49637,255
जंगीपुरबीजेपी10,54236,581
सूतीकांग्रेस12,35737,965
राजारहाट-न्यू-टाउनबीजेपी31624,132
सीताईटीएमसी2,72120,213
रानीनगरकांग्रेस2,70117,140
मुर्शिदाबादटीएमसी6,68520,680
मध्यग्रामटीएमसी2,39914,842
आमडांगाटीएमसी2,99515,387
करंदीघीबीजेपी19,86931,562
नलहाटीकांग्रेस1,98613,463
भरतपुरबीजेपी6,52817,481
रैनाबीजेपी83411,284

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (AITC) को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने 2-2 सीटें जीतीं, जबकि सीपीएम केवल 1 सीट पर सिमट गई। चुनाव नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

Bengal New Govt: जिस बिल्डिंग से ममता बनर्जी को कभी घसीट कर किया गया था बाहर, वहीं से अब सरकार चलाएगी बीजेपी?
Published on:
07 May 2026 01:58 pm
Also Read
View All