राष्ट्रीय

West Bengal Election: अराबुल इस्लाम ने टीएमसी पर लगाया आरोप – ‘एजेंटों को बूथ में नहीं बैठने दे रहे’

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में टीएमसी पर बूथ कब्जे और मतदाताओं को डराने के आरोप लगे हैं। ISF कैंडिडेट अराबुल इस्लाम ने यह आरोप लगाए है।

2 min read
Apr 29, 2026
Arabul Islam
अराबुल इस्लाम (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। राज्य की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे है। फर्स्ट फेज की वोटिंग की तरह ही आज भी मतदान शुरू होने के साथ ही कई इलाकों से तनाव की खबरें सामने आने लगी है। इसी कड़ी में अब दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग पुरबा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कैंडिडेट अराबुल इस्लाम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बड़ा आरोप लगाया है। इस्लाम ने दावा किया है कि वोटिंग बूथों पर टीएमसी के लोग गुंड़ागर्दी कर रहे है और विपक्षी दलों के एजेंटों को बूथ के अंदर बैठने नहीं दे रहे हैं।

टीएमसी से ही विधायक रह चुके इस्लाम

इस्लाम का आरोप है कि इससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। बता दें कि इस्लाम पहले टीएमसी से विधायक रह चुके है, लेकिन 2019 में उन्होंने ममता की पार्टी छोड़ ISF का हाथ थाम लिया था। 2026 के विधानसभा चुनावों में इस्लाम ISF की सीट से चुनाव लड़ रहे है और उन्होंने टीएमसी पर वोटिंग प्रक्रिया में दखल देने के गंभीर आरोप लगाए है।

भांगर क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राज्य में वोटिंग के दौरान स्थानीय स्तर पर कई जगहों से इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं, जहां विपक्ष ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। ऐसा ही एक मामला साउथ 24 परगना के भांगर क्षेत्र में भी सामने आया है। यहां लोगों को डराकर वोट देने से रोका जा रहा है। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद ISF के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

लोगों को डराकर कुछ हासिल नहीं होगा - सिद्दीकी

सिद्दीकी ने कहा कि पिछली रात से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्राम पंचायत प्रमुख लोगों को वोट न देने के लिए धमका रहा है। वे भांगर के लोगों को डराकर कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे, शौकत टीएमसी उम्मीदवार को हराकर उसे घर भेज देगा। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने की कोशिश लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता इसका जवाब मतदान के जरिए देगी।

Updated on:
29 Apr 2026 08:50 am
Published on:
29 Apr 2026 08:39 am