राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन मुस्तैद, दूसरे चरण में 2321 कंपनियां चुनाव पर रखेगी नजर

West Bengal Election 2026: दूसरे चरण के मतदान के लिए 2321 सुरक्षा कंपनियां और 300 से ज्यादा ऑब्जर्वर तैनात। संवेदनशील इलाकों में हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग मुस्तैद।

2 min read
Apr 27, 2026
West Bengal Election Phase 2 Security (AI Image)

West Bengal Election Phase 2 Security: दूसरे चरण के मतदान से पहले माहौल को देखते हुए इस बार सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) ने साफ कर दिया है कि चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण होना चाहिए और इसी वजह से सुरक्षा के इंतजाम भी रिकॉर्ड स्तर पर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 2321 कंपनियां सुरक्षा बलों की तैनात की जा रही हैं। ये फोर्स सिर्फ मतदान केंद्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन इलाकों में भी नजर रखेगी जहां पहले गड़बड़ी की आशंका रही है। केंद्रीय बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है। हाल ही में हुई बैठकों में सुरक्षा के हर छोटे-बड़े पहलू पर चर्चा की गई, ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए।

ये भी पढ़ें

‘4 मई के बाद पंक्चर जोड़ेंगे टीएमसी के गुंडे’, योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर कर दी भविष्यवाणी

जानें लें डिटेल्स

इस बार खास ध्यान उन इलाकों पर है जिन्हें संवेदनशील या अति संवेदनशील माना गया है। ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और निगरानी भी ज्यादा सख्त कर दी गई है। कोशिश यही है कि किसी भी तरह की हिंसा या तनाव की स्थिति बनने से पहले ही उसे रोक दिया जाए। सुरक्षा का पूरा प्लान भी काफी सोच-समझकर तैयार किया गया है। किस जिले में कितनी फोर्स जाएगी, यह वहां के पिछले चुनावी रिकॉर्ड और मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर तय किया गया है। मतदान से पहले ही इन इलाकों में जवान पहुंच जाएंगे, ताकि लोगों को भरोसा मिल सके कि वे बिना डर के वोट डाल सकें।

इतनी होगी तैनाती

सिर्फ सुरक्षा बल ही नहीं, बल्कि निगरानी के लिए भी बड़ी संख्या में अधिकारी लगाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और करीब 100 अन्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी होगी कि हर चीज नियमों के मुताबिक हो और कहीं कोई गड़बड़ी दिखे तो तुरंत कार्रवाई हो। इस बार का संदेश साफ है,कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा। प्रशासन का दावा है कि इतनी सख्ती के बीच किसी भी तरह की अराजकता के लिए जगह नहीं बचेगी, और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई जाएगी।

जिला/क्षेत्रपुलिस यूनिट (Police Unit)तैनात कंपनियां
कोलकाताकोलकाता पुलिस273
हुगली और वर्धमानपूर्व वर्धमान260
हुगली ग्रामीण234
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट80
उत्तर 24 परगनाबैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट160
बसिरहाट पुलिस जिला123
बारासात पुलिस जिला112
बनगांव पुलिस जिला62
बिधाननगर पुलिस जिला50
दक्षिण 24 परगनाबारुईपुर पुलिस जिला161
डायमंड हार्बर पुलिस जिला135
सुंदरबन पुलिस जिला113
नदियाकृष्णानगर पुलिस जिला158
रानाघाट पुलिस जिला127
हावड़ाहावड़ा ग्रामीण147
हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट110
औद्योगिक क्षेत्रआसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट13

ये भी पढ़ें

‘मैं हमेशा केजरीवाल का आभारी रहूंगा’, AAP से बगावत करने वाले सांसद ने ऐसा क्यों कहा? पार्टी में फूट का कारण भी बता दिया
Also Read
View All