West Bengal Assembly Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं के बीच राज्य मुख्य सचिव ने फाइलों की सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं।
Bengal Chief Secretary order on file security: पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 294 सीटों में से 293 के नतीजे आज सोमवार को घोषित किए जाएंगे। एकमात्र फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय चुनाव आयोग ने लिया है। इस सीट के 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को वोटिंग होगी, जबकि इसके परिणाम 24 मई को जारी किए जाएंगे। अब तक के आए रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है।
राज्य के सत्ता में परिवर्तन की संभावनाओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) ने सभी विभागीय सचिवों को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरी कागज या फाइल ऑफिस से हटाई और बाहर नहीं ले जाई जाए या खराब न की जाए।
उधर, एक अन्य घटनाक्रम में TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है।ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है।'
TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।'
TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी, BJP से पिछड़ने के बाद अपने आवास लौट गई।