West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल में रुझानों ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी बीजेपी को बहुमत मिल गया है। कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल के झारग्राम में झालमुड़ी खाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि इस सीट से कौन आगे चल रहा है।
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती के साथ विधानसभा चुनावों का परिणाम (Assembly Election Results) स्पष्ट होना शुरू हो गया है। रुझानों के साथ ही चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े आने भी शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के रुझानों और चुनावी आयोग के आंकड़ों में बीजेपी (BJP) ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और राज्य में कमल खिलना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बंगाल दौरे के दौरान झारग्राम (Jhargram) में झालमुड़ी खाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। आइए नज़र डालते हैं कि इस सीट पर कौन आगे चल रहा है।
झारग्राम सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू (Lakshmi Kanta Sahu) को ज़बरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं। वह 11 हज़ार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं टीएमसी (TMC) को झटका लगा है और प्रत्याशी मोंगल सारेन (Mongal Saren) बड़े अंतर से पिछड़ रहे हैं।