राष्ट्रीय

अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए की भविष्यवाणी तो भड़क गई TMC, गृह मंत्री को दे दी बड़ी चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भविष्यवाणी कर दी। गृह मंत्री की भविष्यवाणी पर TMC ने करारा जवाब दिया है।

2 min read
Apr 02, 2026
Amit Shah and Mamata Banerjee
अमित शाह और ममता बनर्जी (Photo- IANS)

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव-2026 की बिसात बिछ चुकी है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने गुरुवार को कोलकाता के हाजरा चौराहे पर रैली को संबोधित किया। इस चुनावी रैली में गृह मंत्री ने TMC पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया।

अमित शाह ने ममता बनर्जी के लिए क्या कहा?

कोलकाता में आयोजित चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को निशाने पर रखा। गृह मंत्री ने कहा- पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मैं 15 दिनों तक यहीं राज्य में रहूंगा। इस चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से हार जाएंगी। इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर के साथ ही पूरे राज्य में हार जाएंगी। शाह ने आगे कहा कि सुवेंदु-दा न केवल नंदीग्राम में ममता को हराने में सक्षम हैं, बल्कि इस बार उनके गढ़ में भी प्रवेश कर सकते हैं। पिछले चुनाव में सरकार बनाने के बावजूद ममता को नंदीग्राम में सुवेंदु-दा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अमित शाह की टिप्पणी पर भड़की TMC, बड़ी चुनौती दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा कि ममता बनर्जी भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी से हार जाएंगी। शाह की टिप्पणी के बाद TMC ने करारा जवाब दिया है। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए अमित शाह को बड़ी चुनौती दी है। कुणाल घोष ने कहा कि अगर हिम्मत है तो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अमित शाह एक दिन के लिए बंगाल में रुकें।
कुणाल घोष ने कहा- हम चाहते हैं कि अमित शाह बंगाल छोड़ने से पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम अपनी आंखों से देखें। बंगाल में उनकी निरंतर उपस्थिति भाजपा की संभावनाओं को और खराब ही करेगी। TMC ने केंद्रीय गृह मंत्री को असफल ज्योतिषी बताया। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि हम खुद 5 मई को अमित शाह के लिए ट्रेन या फ्लाइट का टिकट बुक करवा देंगे।

Published on:
02 Apr 2026 07:59 pm