राष्ट्रीय

West Bengal EXIT Poll आने के बाद BJP-TMC में बयानबाजी शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘खेला तो हो गया’

West Bengal Exit Poll Reactions: पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल आते ही सियासी हलचल बढ़ गई है। Kirti Azad ने इन आंकड़ों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 Indian general election में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे।

2 min read
Apr 29, 2026
Feature image
West Bengal Exit Reaction 2026 Reaction। (फोटो- AI)

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल सामने आते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े भले ही विभिन्न तस्वीर पेश कर रहे हों, लेकिन जमीनी राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता किर्ति आजाद ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इन आंकड़ों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन असली नतीजे अलग निकले।

ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा

आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल में यह दावा किया गया था कि भाजपा गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिल रही हैं। लेकिन असल नतीजा सबने देखा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल अक्सर जमीनी सच्चाई से दूर होते हैं।

किर्ति आजाद ने साफ तौर पर कहा कि बंगाल में सबसे बड़ा चेहरा ममता बनर्जी हैं और जनता का भरोसा अभी भी उनके साथ है। उनका दावा है कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस को आराम से दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा- एग्जिट पोल बेबुनियाद हैं, हमें मां, माटी और मानुष पर भरोसा है।

'बंगाल में एग्जिट पोल का इतिहास अच्छा नहीं रहा'

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा- एग्जिट पोल आ गए हैं, असली नतीजा 4 मई को आएगा, लेकिन बंगाल में एग्जिट पोल का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। नतीजे इसके उलट रहे हैं। ममता बनर्जी ही सीएम बनेंगी। भवानीपुर के लोग उन्हें समझते हैं…"

टीएमसी का आत्मविश्वास बनाम विपक्ष की उम्मीद

जहां एक तरफ टीएमसी अपने दावों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है, वहीं विपक्षी दल एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित नजर आ रहे हैं। भाजपा और अन्य दलों को उम्मीद है कि इस बार बंगाल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे काफी अहम रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे सवाल मतदाताओं के बीच चर्चा में रहे। हालांकि, टीएमसी ने अपने सामाजिक योजनाओं और विकास कार्यों को जोर-शोर से जनता के सामने रखा।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

एग्जिट पोल के अनुमानों पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- लोग बंगाल में 'जंगल राज' से तंग आ चुके थे, जिस तरह बेटियों और बहनों पर अत्याचार हो रहा था, जिस तरह कानून-व्यवस्था चरमरा रही थी और जिस तरह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था।

उधर, 'खेला होबे' नारे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा- खेला तो हो गया। खेल खत्म है। यह चुनाव जनता बनाम ममता था। ममता को कोई वोट नहीं मिला।

'बंगाल में बदलाव तय'

वहीं, भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा- बंगाल में बदलाव तय है, यह आ चुका है। अब बस गिनती की बात है; नतीजे आने दीजिए। फिलहाल बंगाल की राजनीति में बयानबाजी अपने चरम पर है।

टीएमसी जहां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं विपक्ष बदलाव की उम्मीद लगाए बैठा है। अब असली तस्वीर मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब यह पता चलेगा कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है।

Updated on:
29 Apr 2026 07:57 pm
Published on:
29 Apr 2026 07:56 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: ढोंगी बाबा ने महिला को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, अच्छा रिश्ता आएगा, जॉब भी लगेगी

NCERT ने बदला अपना फैसला, कक्षा 9 की इतिहास की किताब में दोबारा छपेगी सिंधु घाटी सभ्यता की- ‘डांसिंग गर्ल’

अब TMC विधायक मदन मित्रा को किस बात का सता रहा डर? बोले- ‘जिस सिंबल से चुनाव जीता, उसे छोड़ा तो केस होगा’

टीएमसी में बगावत के बाद कांग्रेस ने कर दिया खेला शुरू, कोर्ट से कर दी बड़ी अपील, जानें क्यों की जजों की संख्या बढ़ाने की मांग

ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षा में भारी चूक? TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडों से हमला