राष्ट्रीय

प्रेमिका ने छोड़ा साथ तो बेजुबानों पर उतारा गुस्सा, दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के जादवपुर में ब्रेकअप से नाराज युवक ने कथित तौर पर गर्लफ्रेंड के दो पालतू कुत्तों की हत्या कर दी। वीडियो कॉल पर दिखाया खौफनाक मंजर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 12:49 PM IST
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल के जादवपुर में ब्रेकअप के बाद एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड को एक कुत्ते का शव भी दिखाया। इसके बाद फ्लैट में पहुंचे शख्स ने दोनों कुत्तों को मृत पाया। पुलिस ने आरोपी संजीब भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया है। गर्लफ्रेंड ने आरोपी पर पिछले 6-7 महीनों से परेशान करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

वीडियो कॉल पर दिखाया कुत्ते का शव

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संजीब और परी किराए के मकान में साथ रहते थे। दोनों ने कई पालतू कुत्ते पाल रखे थे। ब्रेकअप के बाद परी घर छोड़कर चली गई, लेकिन कुत्ते उसी फ्लैट में थे। शनिवार को संजीब ने परी को वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान परी ने देखा कि उसका एक पालतू कुत्ता फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर वह घबरा गई। उसने तुरंत एक स्थानीय व्यक्ति को फ्लैट पर भेजा। वहां पहुंचने पर उस व्यक्ति को दोनों कुत्ते मृत मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार पता चला है कि मरने वाले दो कुत्तों में से एक बीगल नस्ल का था और दूसरा देसी कुत्ता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फ्लैट के अंदर खून फैला हुआ था।

अभिनेत्री देबलीना दत्ता भी पहुंची मौके पर

दो कुत्तों की हत्या की खबर मिलने के बाद अभिनेत्री और पशु कल्याण कार्यकर्ता देबलीना दत्ता भी मौके पर पहुंची। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जादवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और संजीब भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट और परेशान करने के आरोप

परी नोवा ने संजीब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि संजीब पिछले 6-7 महीनों से उन्हें परेशान कर रहा था। परी ने यह भी दावा किया है कि संजीब उनके साथ मारपीट करता था। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी संदेह जताया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Updated on:
15 Nov 2026, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राज ठाकरे-प्रशांत किशोर विवाद पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की दो टूक, बोले- बिहार-UP के मजदूरों की हालत भी देखिए

Bengal News: ‘पूरी दुनिया को आपसे शिकायत है’, अभिषेक बनर्जी पर दिलीप घोष का तंज, बोले- अब पुलिस शिकायत पर कर रही कार्रवाई

सोनिया गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, कंगना के केस दर्ज के बाद बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने; जानें पूरा मामला

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में घुलता जहर: IIT दिल्ली में AQI 425, अब डायबिटीजज का खतरा भी बढ़ा