राष्ट्रीय

Bengal 2nd Phase Voting: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा, चोर-चोर के लगाए नारे

Bengal Election 2026: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को एक बूथ के निरीक्षण के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और नारे लगाने लगे।

2 min read
Apr 29, 2026
सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेरा (Photo-IANS)

Bengal 2nd Phase Voting: बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान भवानीपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस दौरान उन्होंने चोर-चोर के नारे भी लगाए। साथ ही जय बंगाल के भी नारे लगाए। दरअसल, सुवेंदु अधिकारी एक पॉलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग स्थानीय मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी थे।

ये भी पढ़ें

Bengal Election Voting: कई पोलिंग बूथ पर EVM में टेप से ब्लॉक किया ‘कमल का निशान’, वोटिंग के बीच बीजेपी ने किया दावा

पुलिस बल ने किया हल्का बल प्रयोग

बता दें कि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा सुवेंदु अधिकारी को घेरने के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ और पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया।

BJP-TMC के पोलिंग एजेंटों के बीच हुई झड़प

इस दौरान खानाकुल विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्रपुर आदर्श विद्यालय स्थित बूथ नंबर 147 और 148 पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंटों के बीच झड़प की खबर भी सामने आई। हालांकि सीआरपीएफ के मुताबिक, यह मामूली घटना थी और फिलहाल वोटिंग सुखद तरीके से जारी है।

नादिया जिले के हाटरा बाजार इलाके में भी सुबह के समय टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं चापरा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थक मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।

दूसरी ओर, भांगर जैसे संवेदनशील इलाकों में एनआईए, राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी जारी है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

142 सीटों पर हो रहा मतदान

बता दें कि दूसरे चरण में 294 में से 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसे टीएमसी के गढ़ दक्षिण बंगाल और कोलकाता में उसकी राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को दोपहर 1 बजे तक 61.11 परसेंट वोटिंग हुई है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुताबिक, हुगली 64.57 परसेंट वोटिंग के साथ सबसे ऊपर रहा, उसके बाद हावड़ा 60.68 परसेंट वोटिंग के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और BJP के बीच है। पोलिंग के दूसरे फेज को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए 'लिटमस टेस्ट' के तौर पर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें

वोटिंग के बीच BJP के बाद TMC ने भी लगाया आरोप, कहा- EVM में समस्या के कारण हो रहा धीमा मतदान
Updated on:
29 Apr 2026 02:24 pm
Published on:
29 Apr 2026 01:25 pm
Also Read
View All