राष्ट्रीय

West Bengal Polls: अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी ममता बनर्जी, जानें क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री के 'हिंसक बयान' पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पढ़े- पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Apr 25, 2026
Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit - IANS)

Mamata Banerjee on Amit Shah: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। इसका असर भी दिखने लगा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हिंसक बयानों के खिलाफ लीगल केस दर्ज करने जा रही है। हुगली में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर वे इस तरह की टिप्पणियां नहीं कर सकते।'

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार को अमित शाह ने टीएमसी पार्टी के कथित 'गुंडों' के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी l आरामबाग में एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर 29 मई को आरामबाग के लोगों को परेशान किया गया तो 5 मई के बाद अधिकारी निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

अमित शाह ने कहा था, 'मैं दीदी के गुंडों को चेतावनी दे रहा हूं कि वे 29 मई को अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर 29 मई को आरामबाग के लोगों को परेशान किया गया तो 5 मई के बाद हम उन्हें उल्टा लटका देंगे और सबक सिखाएंगे।'

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को लेकर शाह की 'उल्टा लटका दो' वाली चेतावनी पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा का 'जोरदार दृष्टिकोण' बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित करने में विफल रहेगा।

उन्होंने कहा, 'गृह मंत्री किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही हैं? चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटकाने की बात कहना अस्वीकार्य है। इस मानसिकता के साथ आप बंगाल कभी नहीं जीत पाएंगे-कभी नहीं!'

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर सवाल उठाया और कहा, 'क्या मैं पूरे सम्मान और शिष्टाचार से पूछ सकती हूं कि क्या कोई केंद्रीय मंत्री इस तरह की धमकी दे सकता है।'

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान

मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान समाप्त होने के साथ ही भारी संख्या में मतदान होना एक सक्रिय चुनावी प्रक्रिया का प्रमाण है। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को निर्धारित है।

Updated on:
25 Apr 2026 06:39 pm
Published on:
25 Apr 2026 06:36 pm